जम्मू-कश्मीर: सेना का ट्रक पहाड़ी से लुढ़का, 2 जवानों की मौत, 5 घायल

Published : Jan 04, 2025, 03:19 PM ISTUpdated : Jan 04, 2025, 03:21 PM IST
Jammu and Kashmir Army truck rolls down hill

सार

बांदीपुर में सेना के ट्रक के पहाड़ी से गिरने से दो जवान शहीद, पांच घायल। जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी रास्तों पर फिर एक दर्दनाक हादसा।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को एक सड़क हादसे में सेना के दो जवानों की मौत हो गई। पांच जवान घायल हुए हैं। ये जवान एक ट्रक में सवार थे। ट्रक के पहाड़ी से लुढ़कने से हादसा हुआ।

घटना बांदीपुर जिले की है। सेना के जवानों ओर सामान से भरा ट्रक सदर कूट पायेन क्षेत्र के निकट एक तीखे मोड़ पर हादसे का शिकार हुआ। ट्रक मोड़ने के दौरान ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था। हादसे के बाद आनन-फानन में बचाव अभियान शुरू किया गया। सेना के जवानों को मदद के लिए भेजा गया। घायल हुए कुछ जवानों की स्थिति गंभीर है। सभी घायलों को पास हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस दौरान दो जवानों की जान नहीं बचाई जा सकी। राहत और बचाव के लिए सुरक्षा बलों के जवान और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे।

 

 

सड़क यातायात के लिए चुनौती पूर्ण हैं जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाके

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाके सड़क यातायात के लिए चुनौती पूर्ण हैं। इससे पहले भी यहां कई भीषण हादसे हुए हैं, जिनमें सेना के जवानों की जान गई है। खराब मौसम के दिनों यहां सड़क से यात्रा करना ज्यादा जोखिम भरा हो जाता है।

24 दिसंबर 2024 को पूंछ में सड़क हादसे में हुई थी 5 जवानों की मौत

24 दिसंबर 2024 को पूंछ जिले में सेना का एक वाहन 350 फूट गहरी खाई में गिर गया था। इसके चलते 5 जवानों की मौत हो गई थी। पांच जवान घायल हुए थे। सेना ने इस हादसे में आतंकी एंगल को खारीज कर दिया था।

4 नवंबर 2024 को राजौरी जिले में एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से एक सैन्यकर्मी की मौत हो गई थी। एक जवान घायल हो गया था। 2 नवंबर 2024 को रियासी जिले में एक कार के पहाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से एक महिला और उसके 10 महीने के बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- उत्तर भारत ने ओढ़ी घने कोहरे की चादर, 200 से अधिक फ्लाइट प्रभावित, ट्रेनें देर

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

वेस्ट एशिया संकट का बड़ा असर: भारत की 278 इंटरनेशनल फ्लाइट्स अचानक कैंसिल, टॉप अपडेट्स!
LPG Price Hike 2026: LPG सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी! कितना महंगा हुआ? यहां जानिए