स्काई मेट का दावा- केरल पहुंचा मानसून; मौसम विभाग ने कहा, 3 जून को पहुंचेगा

Published : May 30, 2021, 05:03 PM IST
स्काई मेट का दावा- केरल पहुंचा मानसून; मौसम विभाग ने कहा, 3 जून को पहुंचेगा

सार

मानसून को लेकर दो एजेंसियों के दावे अलग अलग हैं। जहां निजी मौसम एजेंसी स्काई मेट ने दावा किया है कि केरल में मानसून पहुंच चुका है। वहीं, मौसम विभाग ने कहा कि मानसून 3 जून को केरल के तट पर पहुंचेगा। हालांकि, इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि मानसून 31 मई को केरल पहुंचेगा। 

नई दिल्ली. मानसून को लेकर दो एजेंसियों के दावे अलग अलग हैं। जहां निजी मौसम एजेंसी स्काई मेट ने दावा किया है कि केरल में मानसून पहुंच चुका है। वहीं, मौसम विभाग ने कहा कि मानसून 3 जून को केरल के तट पर पहुंचेगा। हालांकि, इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि मानसून 31 मई को केरल पहुंचेगा। 

स्काईमेट ने इससे पहले 30 मई को मानसून के केरल पहुंचने का अनुमान लगाया था। एजेंसी का कहना है कि मानसून सामान्य गति से बढ़ रहा है। स्काईमेट ने कहा, 27 मई को मानसून मालदीव को भी पार कर चुका है। तब मानसून केरल के तट से करीब 200 किलोमीटर दूर था। यास और ताऊ ते तूफान के चलते भी देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश हुई। अब मानसून केरल पहुंच चुका है। 
 


क्या कहा मौसम विभाग ने?
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 3 जून को केरल पहुंचेगा। यह दो दिन लेट हो गया है। मौसम विभाग ने पहले 31 मई को मानसून के केरल पहुंचने की संभावना जताई थी। देश में आमतौर पर 1 जून से मानसून की बारिश होती है। मौसम विभाग ने इस साल सामान्य बारिश का अनुमान जताया है। इस सीजन में होने वाली बारिश पर देश की आधी खेती निर्भर करती है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Israel Visit: आतंकवाद पर पीएम मोदी की खरी-खरी, निर्दोष नागरिकों की हत्या किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं
नेतन्याहू ने मोदी की ड्रेस की तरफ देख क्या कहा? Video में कैद हुआ दिलचस्प वाकया