पिता की राह पर अरुण जेटली के बेटे, रोहित जेटली निर्विरोध चुने गए DDCA के अध्यक्ष

Published : Oct 18, 2020, 11:04 AM IST
पिता की राह पर अरुण जेटली के बेटे, रोहित जेटली निर्विरोध चुने गए DDCA के अध्यक्ष

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बेटे वकील रोहन जेटली दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ (DCCA) के निर्विरोध अध्यक्ष चुन गए। अध्यक्ष पद के लिए जिन लोगों ने नामांकन भरा था, उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। हालांकि, रोहन जेटली के नाम की आधिकारिक घोषणा 9 नवंबर को होगी।

नई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बेटे वकील रोहन जेटली दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ (DCCA) के निर्विरोध अध्यक्ष चुन गए। अध्यक्ष पद के लिए जिन लोगों ने नामांकन भरा था, उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। हालांकि, रोहन जेटली के नाम की आधिकारिक घोषणा 9 नवंबर को होगी। नाम लेने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर थी, हालांकि, प्रत्याशियों ने पहले ही नाम वापस ले लिया। 

डीडीसीए के 4 निदेशकों और कोषाध्यक्ष पद के लिए 5 से 8 नवंबर के बीच चुनाव होगा।  9 तारीख को वोटों की गिनती होगी। इसी दिन नतीजों का ऐलान किया जाएगा। रोहन जेटली के सामने वकील सुनील कुमार गोयल ने नामांकन दाखिल किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे वापस ले लिया।
 

सुरेश रैना ने दी बधाई


कोषाध्यक्ष पद के लिए ये उम्मीदवार
कोषाध्यक्ष पद के लिए पवन गुलाटी और शशि खन्ना उम्मीदवार हैं।  शशि बीसीसीआई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना की पत्नी हैं। 4 निदेशकों के लिए 9 लोग रेस में हैं।

14 साल डीडीसीए के अध्यक्ष रहे अरुण जेटली
रोहन जेटली के पिता अरुण जेटली भी 14 साल तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे थे। हाल ही में रजत शर्मा के इस्तीफे के बाद से ये अध्यक्ष पद खाली पड़ा है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Faruk Patel: ऑटो चलाया, Pizza Hut में नौकरी की, ट्रक से ईंटें ढोईं...फिर कैसे खड़ा किया ₹10,964 करोड़ का साम्राज्य?
Ohio Hindu Temple Attack: मंदिर पर अचानक क्यों बरसीं ईंटें? 5 PHOTOS-VIDEO में देखें पूरा मंजर