Asianet News | Published : Jun 2, 2024 1:36 AM IST / Updated: Jun 02 2024, 04:40 PM IST

Election Results 2024: सिक्किम में SKM की आंधी, अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को 46 सीटों पर मिली जीत

सार

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। सुबह छह बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा तो सिक्किम में SKM की आंधी आई। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने 60 में से 46 और सिक्किम में SKM ने 32 में से 31 सीटों को जीत लिया। अरुणाचल में बहुमत का आंकड़ा 31 और सिक्किम में 17 है। 

03:26 PM (IST) Jun 02

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को मिली 46 सीटें

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को बहुत बड़ी जीत मिली है। पार्टी ने 60 में से 46 सीटों को जीत लिया है। विपक्षी दल दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाए। NPEP को 5, NCP को 3, PPA को 2 और कांग्रेस को 1 सीट पर जीत मिली। तीन सीट निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीते।

 

02:49 PM (IST) Jun 02

सिक्किम में SKM की आंधी, मात्र 1 सीट जीत सका विपक्ष

सिक्किम के सभी 32 विधानसभा सीटों के रिजल्ट आ गए हैं। SKM (Sikkim Krantikari Morcha) की ऐसी आंधी चली है कि विपक्ष तिनके की तरह उड़ गया है। SKM ने 32 में से 31 सीट जीत लिया है। विपक्षी दल SDF सिर्फ एक सीट जीत सका है।

 

02:45 PM (IST) Jun 02

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को 45 सीटों पर मिली जीत

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को 45 सीटों पर जीत मिली है। एक सीट पर पार्टी आगे है। यहां बहुमत का आंकड़ा 31 है। NPEP को 5, NCP को 3 और PPA को 2 सीटों पर जीत मिली है। एक सीट पर कांग्रेस की बढ़त है। तीन सीट निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीते हैं।

 

02:21 PM (IST) Jun 02

सिक्किम में SKM ने जीत लिए 29 सीट

सिक्किम में SKM को रिकॉर्ड जीत मिली है। राज्य में विधानसभा सीटों की संख्या 32 है। इनमें से 29 सीटों को SKM ने जीत लिया है। पार्टी को दो सीटों पर बढ़त है। विपक्षी दल SDF को मात्र एक सीट पर जीत मिली है।

02:19 PM (IST) Jun 02

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को 44 सीटों पर मिली जीत

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा की 60 में से 44 सीटों पर भाजपा को जीत मिल गई है। पार्टी 2 सीटों पर आगे है। NPEP को 5 सीटों पर जीत मिली है। NCP को दो सीटें मिली हैं, पार्टी एक पर आगे है। PPA ने दो सीटें जीत ली हैं। कांग्रेस एक सीट पर आगे है। तीन निर्दलीय चुनाव जीते हैं।

 

01:38 PM (IST) Jun 02

सिक्किम में SKM को 23 सीटों पर मिली जीत, 8 पर आगे

सिक्किम में SKM को 23 सीटों पर जीत मिल गई है। पार्टी 8 सीटों पर आगे है। वहीं, SDF को एक सीट पर जीत मिली है। सिक्किम में विधानसभा सीटों की संख्या 32 है।

01:31 PM (IST) Jun 02

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को 41 सीटों पर मिली जीत

भाजपा को अरुणाचल प्रदेश में 41 सीटों पर जीत मिल गई है। पार्टी 5 सीटों पर आगे है। NPEP को 5 सीटों पर जीत मिली है, 1 सीट पर बढ़त है। PPA को दो सीटों पर जीत मिली है। NCP को 1 सीट पर जीत मिली है और दो पर बढ़त है। कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त है। दो निर्दलीय चुनाव जीत गए हैं। एक निर्दलीय आगे हैं।

 

12:40 PM (IST) Jun 02

सिक्किम के 32 में से 31 सीट जीतने की ओर SKM

सिक्किम विधानसभा चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले हैं। यहां विधानसभा की सीटों की संख्या 32 है। सत्ताधारी पार्टी SKM 32 में से 31 सीटों को जीतने की ओर बढ़ रही है। SKM को 18 सीटों पर जीत मिली है। 13 पर पार्टी आगे है। SDF को एक सीट पर जीत मिली है।

 

12:37 PM (IST) Jun 02

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को बहुमत

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को 31 सीटों पर जीत मिल गई है। राज्य में बहुमत के लिए 31 सीटों की जरूरत है। इसके अलावा पार्टी यहां 14 अन्य सीटों पर आगे है। विपक्ष के लिए दोहरा अंक पाना भी मुश्किल है। NPEP को दो सीटों पर जीत मिली है और तीन पर बढ़त है। PPA को एक सीट पर जीत मिली है और एक पर आगे है। NCP को तीन सीटों पर बढ़त है। एक निर्दलीय को जीत मिली है। दो सीटों पर निर्दलीय आगे हैं।

 

12:32 PM (IST) Jun 02

अरुणाचल में बीजेपी तो सिक्किम में SKM के कार्यकर्ता मना रहे जश्न

अरुणाचल में बीजेपी और सिक्किम में SKM के कार्यकर्ता चुनाव में मिली जीत का जश्न मना रहे हैं। आतिशबाजी की जा रही है। अरुणाचल प्रदेश में स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के लोग जुटे हैं।

12:02 PM (IST) Jun 02

सिक्किम: SKM को 14 सीटों पर मिली जीत, 17 पर बढ़त

सिक्किम में SKM को 14 सीटों पर जीत मिल गई है। पार्टी 17 अन्य सीटों पर आगे है। एक सीट पर SDF आगे है। सिक्किम विधानसभा की सीटों की संख्या 32 है। इनमें से 31 पर SKM तो जीत मिलती दिख रही है।

 

12:00 PM (IST) Jun 02

अरुणाचल प्रदेश: भाजपा को मिली 24 सीटों पर जीत, 22 पर बढ़त

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को 24 सीटों पर जीत मिल गई है। इसमें निर्विरोध जीते गए 10 सीट शामिल हैं। पार्टी 22 सीटों पर आगे है। वहीं, NPEP के एक सीट पर जीत मिली है। वह 4 सीटों पर आगे है। NCP 3 और PPA 2 सीटों पर आगे है। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं। एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत लिया है।

 

10:59 AM (IST) Jun 02

सिक्किम में SKM ने जीते 4 सीट, 27 पर बढ़त

सिक्किम में SKM को चार सीटों पर जीत मिली है। पार्टी 27 सीटों पर आगे है। SDF को एक सीट पर बढ़त है। राज्य में विधानसभा की 32 सीटें हैं।

 

10:55 AM (IST) Jun 02

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को 15 सीटों पर मिली जीत, 31 पर बढ़त

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को 15 सीटों पर जीत मिल गई है। 10 सीटों को पार्टी ने निर्विरोध जीता था। भाजपा 31 सीटों पर आगे है। NPEP को 6, NCP को 3 और PPA को 2 सीटों पर बढ़त है। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं।

 

09:44 AM (IST) Jun 02

सिक्किम में SKM को प्रचंड बहुमत

सिक्किम में SKM को प्रचंड बहुमत मिलती दिख रही है। राज्य के 32 में से 30 सीटों के रुझान आए हैं। 29 सीटों पर SKM को बढ़त है। 1 सीट पर SDF आगे है।

 

09:42 AM (IST) Jun 02

अरुणाचल प्रदेश में 33 सीटों पर भाजपा आगे

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा 33 सीटों पर आगे है। 10 सीटें पार्टी पहले ही जीत चुकी है। NPEP 6, NCP 4 और PPA 3 सीटों पर आगे है। दो सीट पर निर्दलीय आगे हैं।

 

08:50 AM (IST) Jun 02

सिक्किम में SKM 29 सीटों पर आगे

सिक्किम में SKM के उम्मीदवार 29 सीटों पर आगे हैं। एक सीट पर SDF को बढ़त है। विधानसभा के सीटों की संख्या 32 है। बहुमत का आंकड़ा 17 है।

 

08:48 AM (IST) Jun 02

अरुणाचल प्रदेश में बहुमत के पार बीजेपी

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा रुझानों में बहुमत के पार पहुंच गई है। यहां बहुमत के लिए 31 सीटों की जरूरत है। भाजपा को 10 सीटों पर जीत मिली है। पार्टी 25 सीटों पर आगे चल रही है। NPEP को 9, PPA को 3, NCP को 2 और कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त है। दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं।

 

08:23 AM (IST) Jun 02

सिक्किम में SKM 27 सीटों पर आगे

सिक्किम में सत्ताधारी पार्टी SKM (Sikkim Krantikari Morcha) 27 सीटों पर आगे है। SDF (Sikkim Democratic Front) को 1 सीट पर बढ़त है।

 

08:21 AM (IST) Jun 02

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा 18 सीटों पर आगे, 10 पर मिली जीत

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा 18 सीटों पर आगे है। पार्टी को पहले ही 10 सीटों पर निर्विरोध जीत मिल चुकी है। NPEP को 5, NCP को 2, PPA को 2 और कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त है। दो सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं।

 

08:19 AM (IST) Jun 02

सिक्किम में बनी रहेगी प्रेम सिंह तमांग की सरकार

सिक्किम में वर्तमान में एसकेएम की सरकार है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग हैं। एसकेएम बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। ऐसा जारी रहा तो प्रेम सिंह तमांग की सरकार बनी रहेगी।

 

08:14 AM (IST) Jun 02

अरुणाचल प्रदेश: फिर से सीएम बनने जा रहे हैं पेमा खांडू

अरुणाचल प्रदेश में अप्रैल 2019 में हुए पिछले चुनाव में भाजपा सत्ता में आई थी। पेमा खांडू मुख्यमंत्री बने थे। भाजपा ने 2019 के चुनावों में राज्य के दोनों लोकसभा सीटें और 41 विधानसभा क्षेत्र जीते थे। जदयू ने सात विधानसभा सीटें जीती थीं। एनपीपी ने पांच, कांग्रेस ने चार और पीपीए ने एक सीट जीते थे। दो निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीते थे।

 

08:06 AM (IST) Jun 02

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा 14 सीटों पर आगे, 10 पर जीत

अरुणाचल प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनती दिख रही है। पार्टी को 10 सीटों पर निर्विरोध जीत मिली थी। भाजपा 14 सीटों पर आगे है। NPEP को 3, PPA को 2 और NCP को 1 और कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त है। एक सीट पर निर्दलीय आगे है।

08:03 AM (IST) Jun 02

रुझानों में SKM बहुमत से आगे, 24 सीटों पर बढ़त

रुझानों के अनुसार SKM सिक्किम में बहुमत से आगे पहुंच गई है। 32 विधानसभा सीटों वाले सिक्किम में बहुमत के लिए 17 सीटों की जरूरत है। रुझानों के अनुसार SKM को 24 सीटों पर बढ़त है। SDF को 1 सीट पर बढ़त है।

 

07:47 AM (IST) Jun 02

अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी को 10 सीटों पर बढ़त

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। पार्टी ने यहां 10 सीटों को निर्विरोध जीता है। 10 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे हैं। NPEP (National People's Party) को 2, PPA (People's Party of Arunachal) को 1 सीट पर बढ़त है। एक सीट पर निर्दलीय आगे है। अरुणाचल प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा 31 है।

07:43 AM (IST) Jun 02

सिक्किम में SKM को 13 सीटों पर बढ़त

सिक्किम में SKM (Sikkim Krantikari Morcha) को 13 सीटों पर बढ़त मिल गई है। यहां बहुमत का आंकड़ा 17 है। इस तरह देखें तो SKM को बहुमत के करीब तक बढ़त मिल गई है।

07:13 AM (IST) Jun 02

सिक्किम में SKM 5 सीटों पर आगे

सिक्किम में SKM 5 सीटों पर आगे है।ष भाजपा और SDF को 1-1 सीट पर बढ़त है। राज्य में विधानसभा सीटों की कुल संख्या 32 है। यहां बहुमत का आंकड़ा 17 है।

07:11 AM (IST) Jun 02

अरुणाचल प्रदेश: भाजपा 18 सीटों पर आगे

अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 सीटें हैं। बहुमत के लिए 31 सीटों की जरूरत है। भाजपा को 18 सीटों पर बढ़त है। 1 सीट पर NPP आगे है।