अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तानी फंड लेने का आरोप: उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने की एनआईए से जांच की सिफारिश

Published : May 06, 2024, 06:34 PM ISTUpdated : May 07, 2024, 01:13 AM IST
Arvind Kejriwal

सार

दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए से जांच कराने को कहा है।

Khalistani Group funds: लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में एक बार फिर उप राज्यपाल और आप सरकार के बीच विवाद गहराता दिख रहा है। एक आश्चर्यजनक फैसले में दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए से जांच कराने को कहा है। केजरीवाल पर कथित खालिस्तानी ग्रुप्स से पॉलिटिकल फंड लेने का आरोप लगा है। दरअसल, गुरपतवंत सिंह पन्नून का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें केजरीवाल को खालिस्तानी ग्रुप्स से फंड मिलने की बात कही जा रही। उप राज्यपाल ने केंद्रीय गृह सचिव को लेटर लिखकर एनआईए जांच की मांग की है।

उधर, उप राज्यपाल के आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए आरोपों को पार्टी ने खारिज कर दिया है। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलजी सर बीजेपी के एजेंट हैं। वह उतना की कर रहे जितना उनको बीजेपी निर्देश दे रही।

सिख फॉर जस्टिस से पॉलिटिकल फंडिंग का आरोप

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर वांटेड आतंकवादी गुरपतवंतसिंह पन्नून द्वारा स्थापित प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस ग्रुप पर राजनीतिक फंड प्राप्त करने का आरोप है। इन आरोपों की जांच के लिए एनआईए को सुपुर्द किया जाना चाहिए। केंद्रीय गृह सचिव को उप राज्यपाल ने अपने लेटर में एक वीडियो का हवाला दिया। इस वीडियो में कथित तौर पर गुरपतवंत सिंह पन्नून यह कह रहा है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को खालिस्तानी समूहों से 16 मिलियन डॉलर की भारी धनराशि प्राप्त हुई।

केजरीवाल की पार्टी बोली-उपराज्यपाल बीजेपी के एजेंट

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उप राज्यपाल वीके सक्सेना के आरोपों को आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर सौरभ भारद्वाज ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि उप राज्यपाल द्वारा एनआईए जांच की मांग उनकी पार्टी और नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक नई साजिश है। एलजी साहब, भाजपा के एजेंट हैं। बीजेपी के निर्देश पर वह ऐसा कर रहे हैं। भाजपा के इशारे पर मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ एक और बड़ी साजिश उप राज्यपाल रच रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

पेपर बनाने वाले अगड़ी जातियों के होते इसलिए दलित फेल हो जाता...राहुल गांधी के विवादित बयान से सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली