
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से कोर्ट ने झटका दे दिया है। जमानत मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 8 अगस्त तक बढ़ा दिया है। दिल्ली सीएम को शराब घोटाला मामले में अऱेस्ट किया गया है। आरोप है कि उन्होंने शराब नीति में बदलाव करने का प्रयास किया था।
8 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अरविंद केजरीवाल की कोर्ट के सामने पेशी हुई। अगली सुनवाई 8 अगस्त को होगी। बता दें सीबीआई ने केजरीवाल को तिहाड़ जेल से ही गिरफ्तार किया था।
पढ़ें केजरीवाल कोई आतंकवादी नहीं..बेल के लिए अजय मनु सिंघवी की दलील, अब 29 को सुनवाई
मनीष सिसोदिया और के. कविता की भी न्यायिक हिरासत बढ़ी
मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के. कविता की भी जमानत अर्जी पर कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दोनों ही नेताओं की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ा दी है।अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव के दौरान जेल से बाहर आए थे। उसके बाद से वो जेल में हैं।
ईडी और सीबीआई दोनों ने केजरीवाल पर कसा था शिकंजा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल ईडी और सीबीआई के शिकंजे में इस कदर फंसे हुए हैं कि जेल से बाहर ही नहीं निकल पा रहे हैं। ई़डी ने मनी लॉन्ड्रिंग के कथित आरोप में हिरासत में लिया था जिसके जांच अभी तक चल रही है। वहीं दूसरी ओर सीबीआई ने 26 जून को भ्रष्टाचार के मामले में उनको तिहाड़ जेल से ही गिरफ्तार किया था।
क्या है दिल्ली शराब घोटाला
दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में सीबीआई ने अगस्त 2022 में FIR दर्ज की थी। इस मामले में मनीष सिसोदिया, तीन पूर्व सरकारी अफसर, 9 कारोबारी और दो कंपनियों को आरोपी बनाया गया था। सीबीआई ने आरोपियों पर आपराधिक साजिश रचने और भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराएं लगाई थीं। ईडी का आरोप है कि दिल्ली शराब नीति 2021-2022 जिस समय तैयार की जा रही थी उस समय मामले से जुडे़ कई आरोपी केजरीवाल के संपर्क में थे और उन्होंने उन लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.