
नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले मामले में फंसे अरविंद केजरीवाल दो जून को तिहाड़ जेल में वापस पहुंच गए हैं। ऐसे में अब मतगणना के प्रमुख दिन केजरीवाल जेल से ही वोटों की काउंटिंग संबंधित सारी अपडेट पर नजर बनाए रखे हैं। अरविंद केजरीवाल लाइव टीवी पर मतगणना को लेकर लगातार नजर रखे हैं। अरविंद केजरीवाल की आप सरकार को इस बार इंडिया ब्लॉक के साथ गठबंधन के तहत दिल्ली में चार सीटें मिली थीं। आप की स्थिति दिल्ली और पंजाब दो जगह अच्छी बताई जा रही है।
केजरीवाल का दावा इंडिया ब्लॉक 295 से अधिक सीटें जीतेगी
अरविंद केजरीवाल दावा किया है कि इंडिया ब्लॉक इस बार 295 सीटों से अधिक हासिल कर सरकार बनाने जा रही है। सीएम केजरीवाल ने प्रचार के दौरान ये भी कहा था कि यदि इंडिया ब्लॉक की सरकार बनती है तो मुझे फिर से जेल नहीं नहीं जाना पड़ेगा। केजरीवाल ने अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने पर जोर देने की अपील की थी लेकिन फिलहाल उस पर 5 जून को फैसला आएगा।
पढ़ें गर्मी से बेहाल अरविंद केजरीवाल, जेल में कूलर भी नहीं दिया गया, आप ने लगाए ये आरोप
केजरीवाल को जेल का जवाब वोट कैंपेन का कितना असर
मतगणना शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेताओं अरविंद केजरीवाल को जेल का जवाब वोट कैंपेन चलाया था। इसमें आप नेताओं ने प्रचार कर कहा था कि देश में चल रही तानाशाही का विरोध करने के लिए आप की ओर से कैंपेन चलाया गया था। केजरीवाल लगातार आंकड़ों पर नजर बनाए रखे हैं। हालांकि फिलहाल के रुझान में एनडीए आगे चल रही है। फिर भी दिल्ली और पंजाब में आप की उम्मीद बची है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.