अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार संभाली दिल्ली की कमान;कहा, मैं PM मोदी से आशीर्वाद मांगता हूं

Published : Feb 16, 2020, 07:58 AM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 09:45 AM IST
अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार संभाली दिल्ली की कमान;कहा, मैं PM मोदी से आशीर्वाद मांगता हूं

सार

रामलीला मैदान केजरीवाल की शपथ के लिए सजाकर तैयार किया गया। जिसमें दिल्ली के आम लोग पहुंचे। वहीं, केजरीवाल भी अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। जिसके बाद सीएम केजरीवाल ने लगातार तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली। वहीं, 6 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

नई दिल्ली. प्रचंड बहुमत के बाद सत्ता में वापसी करने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज यानी रविवार को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल अनिल बैजल ने सीएम केजरीवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद कैबिनेट मंत्री के रूप में मनीष सिसोदिया ने भी पद की शपथ ली। जिसके बाद सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम को भी राज्यपाल ने शपथ दिलाई। 

परिवार संग पहुंचे केजरीवाल

सीएम केजरीवाल शपथ ग्रहण समारोह में अपने परिवार संग शामिल हुए। इस दौरान पत्नी सुनिता व दोनों बच्चे भी साथ में दिखाई दिए। रामलीला मैदान केजरीवाल की शपथ के लिए सजकर तैयार है, मैदान में करीब 45 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। इसके साथ ही और भी कई तरह के इंतजाम मैदान में किए गए हैं। वहीं, खुद अरविंद केजरीवाल ऑडियो और वीडियो के जरिए दिल्लीवालों से अपील कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो।

 

चुनाव में अपने वोट से दिल्लीवालों ने बता दिया है कि उनका भरोसा आम आदमी पार्टी पर ही है। 2013 और 2015 की तरह 2020 में भी अरविंद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसीलिए दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान को सजाया गया है। मैदान में आम लोगों को बैठाने के लिए 45 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।

70 में से 62 सीटों पर मिली जीत

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में 70 सीटों में से 62 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को इस चुनाव में महज 8 सीटें हासिल हुई। वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में आप को 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 

खुले आसमान के नीचे हुआ शपथ 

दिल्ली के चुनावी परिणामों से अरविंद केजरीवाल काफी गदगद हैं। इसीलिए उन्होंने तय किया है कि रामलीला मैदान में होने वाले उनके इस शपथ समारोह में जनता ही मुख्य रूप से उनकी मेहमान रही। मैदान में इस बार कोई टेंट नहीं लगाया गया, ताकि शपथ ग्रहण आसानी से देखा जा सके। इसके साथ ही मैदान में 12 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। पूरे मैदान में साउंड सिस्टम लगाए गए हैं। विधायकों और अधिकारियों के लिए अलग एंक्लोजर बनाया गया है। इसके अलावा रामलीला मैदान में कई केबिन भी बनाए गए हैं।

 

छोटे केजरीवाल को भी न्योता

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, दिल्ली के सातों सांसदों, नवनिर्वाचित आठों बीजेपी विधायकों और सभी नगर निगम पार्षदों को भी न्यौता भेजा गया था। हालांकि पीएम मोदी रविवार को कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाराणसी पहुंचे। जिसके कारण वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके। इसके अलावा AAP ने चुनाव परिणाम के दिन पार्टी कार्यालय परिसर में अपने पिता के साथ केजरीवाल के पुराने गेटअप में पहुंचे एक साल के 'छोटे मफलरमैन' अव्यान तोमर को भी खासतौर से आमंत्रित किया है। 

पीएम मोदी का पहुंचना मुश्किल

शपथ ग्रहण सामारोह में शामिल होने के लिए अरिवंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को भी न्यौता भेजा है। लेकिन पीएम मोदी का पहुंचना लगभग मुश्किल माना जा रहा है। दरअसल, पीएम मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर है। जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी का वाराणसी में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम पहले से ही तय है। जिसमें पीएम मोदी श्री जगद्गुरु विश्वराध्य गुरुकुल के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे। जिसके बाद वह विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्याश करेंगे। ऐसे में अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी का शामिल होना मुश्किल माना जा रहा है। 

रामलीला मैदान से रामलीला मैदान तक...

अरविंद केजरीवाल का इस रामलीला ग्राउंड से बहुत पुराना नाता है। ये वही रामलीला मैदान है, जहां से अरविंद केजरीवाल इतने बड़े राजनीतिक चेहरा बने। यहीं से उन्होंने सियासत के मैदान में कदम रखा था। जिसके बाद यहां से दिल्ली के सिंहासन का रास्ता बुलंद हुआ। साल 2013 में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अन्ना आंदोलन के मुख्य कर्णधारों में अरविंद केजरीवाल भी थे। आंदोलन चला, आंदोलन खत्म हुआ, अन्ना वापस रालेगण सिद्धि लौट गए, मगर अरविंद डटे रहे। जिसके बाद वह राजनीति सुधारने का वादा कर चुनावी दंगल में ताल ठोका और तीन बार जीत हासिल की।

 

6 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने आम आदमी पार्टी पर इतना भरोसा जताया की अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल कर सियासी सुनामी ला दी। आम आदमी पार्टी के इस भयंकर जीत के आगे विपक्षी दलों की धज्जियां उड़ गईं। एक ओर जहां दिल्ली का रण जीतने के लिए बीजेपी के बड़े-बड़े दिग्गजों ने ताल ठोका लेकिन महज 8 सीटों पर ही सिमट गए। वहीं, लगातार 3 बार शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी 2015 के चुनाव के बाद दूसरी बार भी शून्य पर ही टिकी रही। 

अरविंद केजरीवाल के साथ उनके 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेगें, ये वही नेता हैं, जो अरविंद केजरीवाल की पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम मंत्री पद की शपथ लेंगे। 

 

5000 पुलिसकर्मी, 125 सीसीटीवी कैमरे से निगहबानी 

केजरीवाल के शपथ ग्रहण के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने यातायात और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया, यातायात और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। बसों की सामान्य पार्किंग के लिए माता सुंदरी रोड पॉवर हाउस, सिविक सेंटर के अंदर और पीछे की ओर स्थान तय किया गया है। इसी तरह वेलोड्रोम रोड, राजघाट पार्किंग, शांति वन पार्किंग, राजघाट और समता स्थल के सर्विस रोड पर भी बसों को पार्क किया जा सकता ह। 

वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, रामलीला मैदान और उसके आसपास लगभग 5,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, 125 सीसीटीवी कैमरे और 12 एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं, 45,000 कुर्सियां लगाई गई हैं। खड़े होकर देखने के लिए भी मैदान में पर्याप्त जगह रहेगी।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi on Israel Iran War : इजरायल ईरान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड, आ गया मोदी का बयान!
लखनऊ से हैदराबाद..खामेनेई की हत्या से कैसे बिलख उठे शिया मुस्लिम, 10 PHOTO में देखें दर्द