केजरीवाल सरकार का ऐलान- दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर नहीं लगेगा बिल

Published : Aug 01, 2019, 05:23 PM ISTUpdated : Aug 27, 2019, 02:27 PM IST
केजरीवाल सरकार का ऐलान- दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर नहीं लगेगा बिल

सार

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को जनता को बड़ी राहत देने का ऐलान किया। सरकार के मुताबिक, 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले लोगों को बिल नहीं देना होगा। यह फैसला गुरुवार से ही लागू हो जाएगा।

नई दिल्ली. दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को जनता को बड़ी राहत देने का ऐलान किया। सरकार के मुताबिक, 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले लोगों को बिल नहीं देना होगा। यह फैसला गुरुवार से ही लागू हो जाएगा। इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री मेट्रो सेवा देने की भी घोषणा की थी। 

केजरीवाल ने कहा कि अगर आप 200 यूनिट तक बिजली खर्च करते हैं तो कोई बिल देने की जरूरत नहीं है। 201-400 यूनिट खर्च करने वाले लोगों को भी इस योजना के तहत करीब 50% सब्सिडी मिलेगी। सरकार का दावा है कि इस योजना से करीब 32-33 लाख घरों को फायदा मिलेगा।


दिल्ली एक मात्र राज्य, जहां बिजली महंगी नहीं हुई
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां पिछले पांच साल में बिजली के दाम नहीं बढ़े।

मंगलवार को फिक्सड चार्ज भी घटाए थे
इससे पहले मंगलवार को ही आप सरकार ने बिजली के फिक्सड चार्ज भी घटाए थे। पहले 2 किलोवाट लोड तक 125 रुपए/किलोवाट के हिसाब से फिक्स्ड चार्ज देना पड़ता था, अब इसे सरकार ने घटाकर  20 रुपए/किलोवाट कर दिया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Train Loco Pilot: स्टेशन पर ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर जाएगी, लोको पायलट को कैसे पता चलता है?
Mamta Kafle Murder Case: पत्नी की मौत को बताया आत्महत्या, फिर शव के टुकड़े क्यों किए? कोर्ट में नरेश भट्ट का दावा