CAA विरोधः हिंसा की घटनाओं पर भड़के ओवैसी, बोले, विरोध के दौरान हिंसा करने वाले दुश्मन

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ एआईएमआईएम के हेड ऑफिस में यूनाइटेड मुस्लिम एक्शन कमेटी की बैठक हुई। बैठक में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमें कानून का पुरजोर विरोध करना है, लेकिन पुलिस की अनुमति और शांति के बाद ही। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 20, 2019 8:11 AM IST

नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जारी दंगल के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के हेड ऑफिस में यूनाइटेड मुस्लिम एक्शन कमेटी की बैठक हुई। बैठक में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमें कानून का पुरजोर विरोध करना है, लेकिन पुलिस की अनुमति और शांति के बाद ही। लखनऊ, दिल्ली, मंगलुरु में पुलिस की बर्बरता और हिंसा हुई थी, दो लोगों की मौत हो गई। अगर हिंसा होती है, तो हम इसकी निंदा करेंगे और इससे खुद को अलग कर लेंगे। 

यह कहा ओवैसी ने 

Latest Videos

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि विरोध करने का हमारा अधिकार है। इसके साथ ही उन्होंने बीते दिनों हुए हिंसा की घटनाओं की निंदा की। ओवैसी ने कहा कि विरोध के दौरान जो हिंसा कर रहे विरोध के दुश्मन है। उन्होंने कहा कि प्रोटेस्ट होना चाहिए लेकिन यह तभी सफल होगा जब शांति के साथ इसे किया जाए। 

लखनऊ में हुई थी हिंसा 

नए नागरिकता कानून को लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विरोध प्रदर्शन ने हिंसात्मक रूप ले लिया था। जिसमें प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके साथ ही पुलिस थाने और चौकी में आग लगा दी। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने मीडिया के ओवी वैन समेत अन्य वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया था। इस दौरान फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं, दो अन्य घायल हो गए थे। इसके अलावा इस हिंसक झड़प में 16 पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। 

मंगलोर में विरोध प्रदर्शन के दौरान 2 की मौत

नागरिकता कानून को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्नाटक के मंगलोर में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद मंगलोर में शुक्रवार को स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मंगलोर पुलिस कमिश्नर डॉ. हर्षा ने मौत की पुष्टि की है। मृतकों के नाम जलील और नौसीन हैं। इससे पहले पुलिस कमिश्नर ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने पर हमला किया और आग लगा दी। अंत में पुलिस को भी कार्रवाई करनी पड़ी। पहले हवा में गोली चलाई गई। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी हमले करते रहे।

अहमदाबाद में भी हुई हिंसा 

गुजरात के अहमदाबाद में भी विरोध प्रदर्शन ने हिंसात्मक रूप ले लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जमकर पत्थर चलाए।  

Share this article
click me!

Latest Videos

जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts