
Tribal CM: ओडिशा में सरकार बना रही बीजेपी ने मुख्यमंत्री के रूप में मोहन चरण माझी को चुना है। मोहन चरण माझी, ओडिशा बीजेपी के आदिवासी नेता हैं। ओडिशा में आदिवासी समाज को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पर हमला बोला है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 21वीं शताब्दी में कांग्रेस ने एक भी आदिवासी मुख्यमंत्री नहीं बनाया। बीजेपी ने पूर्वोत्तर को छोड़ दिया जाए तो अकेले चार राज्यों में आदिवासी मुख्यमंत्री दिए हैं। बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, विष्णुदेव साय और मोहन माझी। बीजेपी ने महिला आदिवासी को राष्ट्रपति भी बनाया।
ट्वीट कर कांग्रेस को घेरा
अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट पोस्ट कर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। वैष्णव ने लिखा: सोचने लायक बात है...पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर, जो कि मुख्य रूप से आदिवासी बहुल हैं, कांग्रेस ने 21वीं सदी में कोई भी आदिवासी मुख्यमंत्री नहीं बनाया है।
भाजपा ने 4 मुख्यमंत्री दिए हैं - बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, विष्णु देव साय और मोहन माझी। और असम में भी भाजपा ने सर्बानंद सोनोवाल को मुख्यमंत्री बनाया जबकि कांग्रेस ने कोई आदिवासी नहीं बनाया। भाजपा ने राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू जी को भी नामित किया और पीए संगमा जी का समर्थन किया। कांग्रेस ने दोनों का ही विरोध किया। यह इस बात की एक झलक है कि आदिवासी सशक्तिकरण की किसे परवाह है और किसे नहीं।
ओडिशा में बीजेपी ने आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री चुना
ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी की पहली बार सरकार बनने जा रही है। 24 साल पुरानी बीजू जनता दल सरकार को विधानसभा चुनाव में जनता ने नकार दिया। करीब ढाई दशक का नवीन पटनायक का साम्राज्य खत्म होने के बाद बीजेपी अब सरकार बनाने जा रही है। 11 जून को केंद्रीय पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह व भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में ओडिशा बीजेपी विधायक दल ने सर्वसम्मति से मोहन चरण मांझी को अपना नेता चुना। चार बार के विधायक मांझी, बीजेपी के आदिवासी नेता हैं। उनके साथ केवी सिंह देव और प्रवाती परिदा को डिप्टी सीएम चुना गया। पढ़िए पूरी खबर…
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.