Wayanad Landslide: एशियानेट LIVETHON में CM बोले- केरल में पहले नहीं आई ऐसी आपदा

Published : Aug 04, 2024, 02:23 PM IST
Pinarayi Vijayan

सार

एशियानेट न्यूज के 'लाइवथॉन' में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि वायनाड में जैसा भूस्खलन हुआ वैसी आपदा राज्य में पहले नहीं आई थी। 

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (CM Pinarayi Vijayan) ने रविवार को कहा कि वायनाड (Wayanad Landslide) में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा राज्य के इतिहास में अभूतपूर्व है। एशियानेट न्यूज पर लाइव कार्यक्रम 'लाइवथॉन' में सीएम ने कहा कि भारत में इस तरह की आपदा बहुत कम आई है।

उन्होंने कहा, "हमारी आंखों के सामने एक पूरा इलाका बह गया। राज्य सरकार ने युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाया। सेना, नौसेना और वायुसेना की टुकड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। हेलिकॉप्टर और बचाव उपकरण तैनात किए गए। केंद्र सरकार से सहायता मिली, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी। भूस्खलन के समय जो लोग सो रहे थे और उन्हें पता भी नहीं चला कि क्या हो रहा है।"

वायनाड में ऐसा लगा जैसे धरती ने पूरे इलाके को निगल लिया

पिनाराई विजयन ने कहा, "ऐसा लगता है जैसे धरती ने पूरे इलाके को निगल लिया। लापता, मृत और बचे हुए लोगों के दर्द हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। आपदा में होने वाले जान के नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती। हमें असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए। वायनाड के पुनर्निर्माण के लिए राशि अलग रखी गई है। हमें स्वेच्छा से सहायता प्रदान करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उम्मीद है कि पूरे केरल समाज में यह मानवीय सोच होगी। एशियानेट न्यूज कार्यक्रम के पीछे भी यही बात है।"

वास्तविक खतरे से दूर थी आपदा की चेतावनी

केंद्र सरकार ने केरल को वायनाड में भूस्खलन की चेतावनी दी थी। इसके बारे में सीएम ने कहा, "किसी को उम्मीद नहीं थी कि ऐसी आपदा आएगी। हमें जो चेतावनी मिली वह असली खतरे से बहुत दूर थी। जलवायु परिवर्तन के कारण यह अप्रत्याशित आपदा हुई। हम लगातार बाढ़ और भारी बारिश का सामना कर रहे हैं। इससे सड़कें, पुल, घर और बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है। वायनाड का पुनर्निर्माण बहुत महत्वपूर्ण है। आगे का काम बहुत बड़ा और चुनौतीपूर्ण है। जो लोग अपना सब कुछ खो चुके हैं, उन्हें अपना जीवन फिर से संवारना होगा। दुनिया के विभिन्न हिस्सों से CMDRF के लिए मदद आ रही है। मुझे उम्मीद है कि एशियानेट न्यूज का प्रयास इसमें एक बड़ा योगदान होगा।"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?