2024 Mood of the Nation Survey: मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता क्या? पढ़ें जनता की राय

Published : Mar 27, 2024, 06:54 PM ISTUpdated : Mar 27, 2024, 06:56 PM IST
Biggest failure of Narendra Modi government

सार

एशियानेट न्यूज ने मेगा मूड ऑफ द नेशन सर्वे किया है। 13-17 मार्च तक एशियानेट न्यूज नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म द्वारा अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बांग्ला और मराठी में सर्वे किया गया। इस दौरान 7,59,340 रिस्पॉन्स मिले। 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एशियानेट न्यूज ने मेगा मूड ऑफ द नेशन सर्वे किया है। सर्वे में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के बारे में लोगों की राय जानने की कोशिश की गई। इस दौरान यह भी जानने की कोशिश की गई कि लोगों की नजर में मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी क्या है?

सर्वे में सवाल किया गया कि आप नरेंद्र मोदी सरकार की सबसे बड़ी असफलता किसे मानते हैं? जवाब के लिए चार विकल्प (सामानों की कीमत में वृद्धि, बेरोजगारी, मणिपुर मामले से निपटने का तरीका और पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ना) दिए गए थे। मोदी सरकार ने जिस तरह से मणिपुर हिंसा मामले को संभालने की कोशिश की उसे सबसे बड़ी नाकामी बताया गया। सर्वे में शामिल 32.85% लोगों ने इसे सबसे बड़ी बिफलता बताया। इसके बाद इंधन के दाम बढ़ना (26.20%), बेरोजगारी (21.33%) और सामानों के दाम बढ़ना (19.62%) रहे।

दरअसल पिछले साल 3 मई को मणिपुर में जातीय हिंसा शुरू हुई थी। इसके बाद से यहां लगातार हिंसा की आग सुलग रही है। इसके चलते 180 से अधिक लोगों की मौत हुई है और हजारों घायल हुए हैं। हजारों घरों को जला दिया गया है। 50 हजार से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

51.07% लोगों ने माना मोदी सरकार ने पूरे किए वादे

सर्वे में सवाल किया गया कि क्या आपको लगता है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने वादे पूरे किए हैं? इसके जवाब में 51.07% लोगों ने माना कि सरकार ने वादे पूरे किए हैं। वहीं, 42.97% लोगों ने कहा कि सरकार अपने वादे पूरे करने में विफल रही है।

यह भी पढ़ें- 2024 Mood of the Nation Survey: PM फेस के लिए टॉप पर मोदी, 79% लोगों की राय- फिर बने NDA सरकार

क्या बेहतर हुआ है मध्य वर्ग का जीवन?

सर्वे में पूछा गया कि क्या नरेंद्र मोदी सरकार में मध्य वर्ग का जीवन बेहतर हुआ है? इसके जवाब में 47.84% लोगों ने हां और 46.14% लोगों ने नहीं कहा। क्या नरेंद्र मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया है? इस सवाल के जवाब में 60.34% लोगों ने कहा कि हां मोदी सरकार भ्रष्टाचार को काबू कर पाई है। वहीं, 30.08% लोगों का मत था कि सरकार ऐसा नहीं कर सकी है। बता दें कि भ्रष्टाचार मोदी सरकार का बड़ा मुद्दा रहा है। पीएम मोदी अपनी सभाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को जारी रखने की बात करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Asianet News Mood of the Nation Survey: राम मंदिर-डिजिटल इंडिया या फिर...मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Viral Video: बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली,कार्रवाई कब?