2024 Mood of the Nation Survey: राम मंदिर-डिजिटल इंडिया या फिर...मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या?

Published : Mar 27, 2024, 06:46 PM ISTUpdated : Mar 27, 2024, 06:55 PM IST
Biggest achievement of Modi government

सार

एशियानेट न्यूज ने मेगा मूड ऑफ द नेशन सर्वे किया है। 13-17 मार्च तक एशियानेट न्यूज नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म द्वारा अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बांग्ला और मराठी में सर्वे किया गया। इस दौरान 7,59,340 रिस्पॉन्स मिले। 

नई दिल्ली। एशियानेट न्यूज मेगा मूड ऑफ द नेशन सर्वे में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए काम को लेकर जनता से सवाल पूछे गए थे। इससे पता चला है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का असर उत्तर और मध्य भारत के लोगों पर अधिक हुआ है। हिंदी भाषी राज्यों के बहुत से लोग इसे मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं।

सर्वे में सवाल किया गया था आप नरेंद्र मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या मानते हैं? इसके जवाब के लिए चार विकल्प (इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, आत्मनिर्भरता, डिजिटल इंडिया और राम मंदिर का वादा पूरा करना) दिए गए थे। सबसे अधिक 38.10% लोगों ने इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धी बताया। इसके बाद दूसरे स्थान पर डिजिटल इंडिया रहा। सर्वे में शामिल 26.40% लोगों ने इसे केंद्र सरकार की सबसे बड़ी कामयाबी बताया। 24.04% पसंद के आधार पर राम मंदिर तीसरे और 11.45% के साथ आत्मनिर्भरता चौथे स्थान पर रहा।

सर्वे के आंकड़ों के अनुसार हिंदी भाषी राज्यों के 30.04% लोगों ने राम मंदिर के वादे को पूरा करने को मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। तेलुगु बोलने वाले 30.83% लोगों ने राम मंदिर और डिजिटल इंडिया पहल को सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। मूड ऑफ द नेशन सर्वे में शामिल 57.16% लोगों का मानना है कि चुनाव में राम मंदिर बड़ा मुद्दा होगा। हालांकि 31.16% लोग इससे सहमत नहीं हुए।

22 जनवरी को हुई थी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

दरअसल, राम मंदिर निर्माण के साथ ही भाजपा ने अपना बड़ा चुनावी वादा पूरा किया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर निर्माण का रास्ता खुला था। इसके बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अनुष्ठान के मुख्य यजमान थे। इस अवसर पर राजनेता से लेकर फिल्म स्टार, उद्योगपति और साधु संतों तक देशभर के प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया था। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से विपक्षी पार्टियों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन विपक्षी दलों के नेताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया था।

यह भी पढ़ें- 2024 Mood of the Nation Survey: PM फेस के लिए टॉप पर मोदी, 79% लोगों की राय- फिर बने NDA सरकार

मोदी सरकार ने डिजिटल इंडिया को दिया है बढ़ावा

मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दिया है। आज होटल से लेकर रेहड़ी पटरी तक लोग ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं। मोदी सरकार द्वारा डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाए जाने से लोगों का जीवन बदला है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से लेकर शिक्षा तक, हर क्षेत्र में डिजिटल टेक्नोलॉजी का लाभ आम लोगों को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Asianet News Mood of the Nation Survey: PM फेस के लिए नरेंद्र मोदी पहली पसंद, जाने दूसरे नंबर पर कौन?

PREV

Recommended Stories

पीएम मोदी का स्पेशल डिनर: बसों से आए NDA सांसद, हर टेबल पर खास इंतजाम
11 दिसंबर की 10 सबसे खूबसूरत तस्वीरें, देखें मेस्सी के सुनहरे जूतों से लेकर बर्फीली झीलों तक...