ENBA awards 2023: एशियानेट सुवर्णा न्यूज ने जीते 9 अवार्ड, बेस्ट न्यूज कवरेज, एंकरिंग, कैंपेन से लेकर कई कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ

Published : Aug 27, 2023, 10:39 PM ISTUpdated : Aug 27, 2023, 11:59 PM IST
ENBA Awards 2023

सार

चैनल अपनी टैगलाइन स्ट्रेट, बोल्ड, रिलेंटलेस...को साबित करते हुए सार्थक परिणाम दिए हैं, जो दर्शकों को हाई-क्वालिटी न्यूज और कंटेंट प्रदान करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ENBA awards 2023: कर्नाटक के प्रमुख समाचार चैनल एशियानेट सुवर्णा न्यूज़ ने 9 ENBA अवार्ड्स जीते हैं। एशियानेट सुवर्णा ने प्रतिष्ठित एक्सचेंज4मीडिया न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड्स (ENBA) की नौ कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ साबित किया है। चैनल अपनी टैगलाइन स्ट्रेट, बोल्ड, रिलेंटलेस...को साबित करते हुए सार्थक रिजल्ट दिए हैं। एशियानेट सुवर्णा की आउटस्टैंडिंग पत्रकारिता और प्रभावशाली कार्यक्रमों को विभिन्न श्रेणियों में मान्यता मिली है जो दर्शकों को हाई-क्वालिटी न्यूज और कंटेंट प्रदान करने के डेडिकेशन को साबित किया है।

एशियानेट नेटवर्क ने विभिन्न सेगमेंट्स में ब्रॉड रेंज में न्यूज टॉपिक्स को कवर करके पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण को उजागर करने के साथ अपनी विश्वसनीयता भी स्थापित किया है। एशियानेट सुवर्णा न्यूज को ENBA awards विभिन्न शो और कैंपेन्स के लिए दिए गए हैं जिसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित तो किया ही कर्नाटक के दशकों पर प्रभाव भी डाला है।

इन पुरस्कारों को जीता है:

1. बेस्ट अर्ली प्राइम शो: "सिनेमा हंगामा" शाम 6.30 बजे

2. बेस्ट लेट प्राइम टाइम शो: "प्राइम न्यूज़" रात 10 बजे

3. बेस्ट ब्रेकफास्ट शो: "बिग 3" सुबह 9 बजे

4. बेस्ट इन-डेप्थ सीरीज: "कवर स्टोरी" शनिवार रात 9.30 बजे प्रसारित होगी

5. बेस्ट न्यूज कवरेज: "यदागिरी में पानी के लिए 2,054 करोड़ रुपये जारी"

6. बेस्ट एंकर: अजीत हनक्कनवर

7. बेस्ट करेंट अफेयर्स: शाम 7 बजे मुरुगा श्री रेप केस के लिए "लेफ्ट राइट एंड सेंटर"।

8. बेस्ट प्राइम शो: "न्यूज़ आवर" रात 8.30 बजे

9. सामाजिक सरोकार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभियान: "वन्यजीव बचाओ"

क्या है इन कार्यक्रमों की विशेषता?

एशियानेट सुवर्णा न्यूज़ हर वर्ग दर्शकों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की पेशकश करता है। "सिनेमा हंगामा" फिल्म इंडस्ट्री और एंटरटेनमेंट अपडेट्स के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री के अंदर की कहानियों और हलचल से दर्शकों को रूबरू कराता है। इस शो में यश, सुदीप, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण जैसी प्रसिद्ध हस्तियों के इंटरव्यू भी शामिल रहे जो इसे दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाता है।

"प्राइम न्यूज़", देश और दुनिया भर के महत्वपूर्ण डेवलपमेंट्स को उजागर करने वाला एक कार्यक्रम है। शो का लक्ष्य दर्शकों को दिन भर की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में विश्वसनीयता के साथ अपडेट करने का है।

"बिग 3", एक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, जिला, तालुक और ग्राम स्तर पर मुद्दों को सामने लाता है। लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और बुनियादी ढांचे से संबंधित समस्याओं के समाधान से जोड़कर, शो ने विभिन्न समुदायों में सकारात्मक बदलाव में योगदान दिया है। "बिग 3" कार्यक्रम अपने हृदयस्पर्शी कार्यक्रमों के साथ कर्नाटक के नागरिकों के दिल और दिमाग तक पहुंच रहा है।

"कवर स्टोरी" सीरीज करप्शन, इलीगल एक्टीविटीज और इनजस्टिस को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह कार्यक्रम खोजी पत्रकारिता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। यह प्रोग्राम सरकारी परियोजनाओं में खामियों पर प्रकाश डालता है। इस कार्यक्रम के कई एपिसोड के बाद तमाम भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है।

"वन्यजीव बचाओ" इनिशिएटिव एक सबसे अलग अभियानों में से है। पिछले तीन वर्षों में एशियानेट सुवर्णा न्यूज़ ने वन्यजीव संरक्षण के लिए लगातार आवाज़ उठाई है। अभियान का प्रभाव विभिन्न स्तरों तक हुआ। वन क्षेत्र के कर्मचारियों के प्रयासों को इस अभियान में कवर किया गया, जमीनी स्तर पर वन-अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा दिया गया है। अभियान का चौथा सीज़न तत्कालीन मुख्यमंत्री और दक्षिण भारत के सबसे बहुमुखी अभिनेता प्रकाश राज द्वारा लॉन्च किया गया था। इस अभियान के ब्रांड अंबेस्डर श्रीमुरली और श्रुति नायडू महिला अंबेस्डर थीं।

अभियान का प्रभाव है..

  • कर्नाटक में पहली बार फॉरेस्ट फील्ड स्टाफ के लिए सीएम गोल्ड मेडल का गठन किया गया था
  • ग्रामीण आरओ संयंत्रों को "सर्वश्रेष्ठ वन मित्रवत पंचायतों" के लिए मंजूरी दी गई।
  • समाचार चैनल के माध्यम से लगातार चलाए गए अभियान से डीआरएफओ की वेतन विसंगति दूर हुई और नई वेतन संरचना लागू हुई।

पिछले साल भी कई पुरस्कार जीते

ENBA पुरस्कार 2022 के पिछले समारोह में सुवर्णा न्यूज़ ने 4 पुरस्कार जीते थे। न्यूज एंकर जयप्रकाश शेट्टी को बेस्ट प्रेजेंटर (गोल्ड), बेस्ट करंट अफेयर्स श्रेणी में गोल्ड, बेस्ट न्यूज कैटेगरी में गोल्ड। इसके अलावा सुवर्णा न्यूज कवर स्टोरी के लिए सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

एशियानेट सुवर्णा न्यूज़ के बारे में:

एशियानेट सुवर्णा न्यूज़ एक कन्नड़ समाचार चैनल है। यह एशियानेट न्यूज़ नेटवर्क के स्वामित्व में आता है। यह मीडिया सहायक कंपनी ज्यूपिटर कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत संचालित किया होता है। चैनल ने 31 मार्च 2008 को अपनी शुरुआत की थी। यह कन्नड़ भाषा में ऑनएयर होने वाला तीसरा न्यूज चैनल है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली