
करीमगंज। असम के करीमगंज से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे पढ़कर लोग कह रहे हैं कि ये इंसान नहीं हैवान हैं। पुलिस ने इन तीनों हैवानों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने एक नाबालिग लड़की हत्या की फिर शव के साथ रेप किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक रेलवे कर्मचारी है। आरोप है कि इन तीनों ने गला घोंटकर लड़की की हत्या की। इसके बाद शव के साथ रेप किया। 9 सितंबर को करीमगंज टाउन बाइपास के किनारे लड़की का शव मिला था। उसी दिन उसकी हत्या की गई थी।
पोस्टमॉर्टम से पता चला नेक्रोफीलिया का है केस
पोस्टमॉर्टम के दौरान पता चला कि मामला नेक्रोफीलिया (शव के साथ सेक्स संबंध बनाना) का है। करीमगंज के एसपी पार्थ प्रतिम दास ने बताया कि मामला सामने आने के बाद POCSO (Protection of Children from Sexual Offences) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को लड़की की प्राइवेट डायरी में एक फोन नंबर मिला। इस नंबर की मदद से तीनों आरोपियों को ट्रेस किया गया। तीनों को करीमगंज टाउन स्थित उनके घरों से गिरफ्तार किया गया।
प्रेमी लड़की पर बना रहा था संबंध बनाने का दबाव
एसपी ने कहा, "इस बात की जानकारी मिली है कि रेलवे में हाल ही में भर्ती हुए एक युवक का लड़की के साथ अफेयर था। वह लड़की पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। लड़की इससे इनकार कर रही थी। 9 सितंबर को युवक को पता चला कि लड़की अपने घर में अकेली है। वह अपने दो दोस्तों के साथ लड़की के घर पहुंच गया। तीनों ने उसके साथ रेप की कोशिश की, लेकिन लड़की ने विरोध किया। इस दौरान तीनों ने गला घोंटकर लड़की की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव के साथ रेप किया।"
आरोपियों ने लड़की के शव को बाइपास के किनारे फेंक दिया था। लड़की लापता हुई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बाइपास पर शव मिलने की जानकारी मिली तो वे पहुंचे और लड़की की पहचान की।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.