
दिसपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। गुरुवार को भाजपा विधायक जयंत मल्ला बरुआ और नंदिता गोरलोसा ने नए मंत्रियों के रूप में शपथ ली। राज्यपाल जगदीश मुखी ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बरुआ ने असमिया और गोरलोसा ने अंग्रेजी में शपथ लिया।
बीजेपी के लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने के बाद सरमा ने पिछले साल 10 मई को असम के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था। इसके एक साल और एक महीने बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव बरुआ नलबाड़ी से विधायक हैं, जबकि गोरलोसा हाफलोंग से विधायक हैं। बरुआ कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं। वह 2011 में पहली बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया और 2015 में भाजपा में शामिल हो गए। दूसरी ओर गोरलोसा भाजपा से पहली बार विधायक बने हैं।
यह भी पढ़ें- Weather Alert:अरुणाचल, असम, मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी, मुंबई में भी मानूसन का इंतजार होगा खत्म
16 हो गई मंत्रियों की संख्या
अब भाजपा के नेतृत्व वाली असम सरकार में कैबिनेट मंत्रियों की संख्या 16 हो गई है। असम में कोई राज्य मंत्री नहीं है। 2003 में संविधान के 91वें संशोधन के अनुसार एक राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। असम विधानसभा में 126 विधायक हैं। इसलिए एक बार में अधिकतम 19 विधायक मंत्री बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- असम पुलिस को दुश्मन की गोली से बचाएगा कानपुर ओईएफ का भाभा कवच, बिहार से भी आई मांग
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.