असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, 2 नए मंत्रियों ने ली शपथ

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। भाजपा विधायक जयंत मल्ला बरुआ और नंदिता गोरलोसा को मंत्री बनाया गया है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 9, 2022 12:55 PM IST

दिसपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। गुरुवार को भाजपा विधायक जयंत मल्ला बरुआ और नंदिता गोरलोसा ने नए मंत्रियों के रूप में शपथ ली। राज्यपाल जगदीश मुखी ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बरुआ ने असमिया और गोरलोसा ने अंग्रेजी में शपथ लिया।

बीजेपी के लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने के बाद सरमा ने पिछले साल 10 मई को असम के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था। इसके एक साल और एक महीने बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव बरुआ नलबाड़ी से विधायक हैं, जबकि गोरलोसा हाफलोंग से विधायक हैं। बरुआ कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं। वह 2011 में पहली बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया और 2015 में भाजपा में शामिल हो गए। दूसरी ओर गोरलोसा भाजपा से पहली बार विधायक बने हैं।

Latest Videos

 

 

यह भी पढ़ें- Weather Alert:अरुणाचल, असम, मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी, मुंबई में भी मानूसन का इंतजार होगा खत्म

16 हो गई मंत्रियों की संख्या 
अब भाजपा के नेतृत्व वाली असम सरकार में कैबिनेट मंत्रियों की संख्या 16 हो गई है। असम में कोई राज्य मंत्री नहीं है। 2003 में संविधान के 91वें संशोधन के अनुसार एक राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। असम विधानसभा में 126 विधायक हैं। इसलिए एक बार में अधिकतम 19 विधायक मंत्री बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- असम पुलिस को दुश्मन की गोली से बचाएगा कानपुर ओईएफ का भाभा कवच, बिहार से भी आई मांग

Share this article
click me!

Latest Videos

सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
ऐसा क्या बोल गए अमित शाह जो भड़क उठा बांग्लादेश, भारत को दे डाली सलाह । Amit Shah । Bangladesh
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!