भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पुलिस ने रोका तो मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया समर्थन, बोले-राहुल गांधी नक्सली रणनीति अपना रहे

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस द्वारा यात्रा को रोकने की वजह कानून व्यवस्था बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी नक्सली रणनीति अपना कर राज्य को अशांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

Dheerendra Gopal | Published : Jan 23, 2024 11:16 AM IST / Updated: Jan 23 2024, 05:33 PM IST

Bharat Jodo Nyay Yatra: असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर लगातार सरकार और कांग्रेस में ठनी हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस द्वारा यात्रा को रोकने की वजह कानून व्यवस्था बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी नक्सली रणनीति अपना कर राज्य को अशांत करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का भी आदेश हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया है।

सरमा बोले-राहुल गांधी अशांति फैला रहे

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने स्टेट पुलिस को राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि कांग्रेस पार्टी असम जैसे शांत राज्य में नक्सली रणनीति अपनाकर उसे अशांत करना चाहती है। सरमा ने लिखा कि हिंसा हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है, हम एक शांत राज्य हैं। लेकिन हमारी संस्कृति को नक्सली रणनीति के साथ जोड़ा जा रहा है। मैंने डीजीपी को राहुल गांधी के खिलाफ भीड़ को भड़काने के आरोप में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। राहुल गांधी ने कानून तोड़ते हुए गैरकानूनी काम किया है जिससे गुवाहाटी को जाम का सामना करना पड़ा है।

बीवी श्रीनिवास ने कहा-कांग्रेस को रोकने की साजिश

युवक कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा कि असम में कांग्रेस को रोकने की साजिश की जा रही है। असम पुलिस बैरिकेड्स लगाकर कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोकने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन यह यात्रा नहीं रूकेगी चाहें आप जितनी भी लाठियां तोड़े, यह आगे जारी रहेगी।

कांग्रेस और असम की हिमंत बिस्वा सरकार में पहले दिन से भिडंत

दरअसल, राहुल गांधी असम में अपनी भारत न्याय यात्रा लेकर चल रहे हैं। दो दिन पहले उनके साथ बाहरी तत्वों ने दुर्व्यवहार करने की कोशिश की। नारेबाजी, पोस्टर स्टिकर फाड़ने के अलावा राहुल गांधी से धक्का मुक्की की गई। सुरक्षाकर्मियों ने राहुल गांधी को बाहर निकालकर बस तक पहुंचाया। रविवार को ही जयराम रमेश ने भी अपनी गाड़ी पर हमला किए जाने और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर खिलाफ नारेबाजी का आरोप लगाया था। सोमवार को असम के नगांव स्थित एक मंदिर में जाने पर राहुल गांधी को पुलिस ने रोक दिया था। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को मंदिर में जाने से रोके जाने पर रावण से तुलना कर दी थी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राहुल गांधी को अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को स्थगित करने की चेतावनी दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

राहुल गांधी को असम के बताद्रवा सत्र मंदिर में जाने से रोका, कांग्रेस ने लगाया-हिमंत बिस्वा सरकार पर आरोप

Share this article
click me!