खुशखबरी! इस राज्य में सरकार ने बढ़ाया DA, कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में होगी बढ़ोतरी

Published : Apr 04, 2025, 01:41 PM IST
Assam CM Himanta Biswa Sarma

सार

DA Hike In Assam: असम सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की है, जो 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। 

DA Hike In Assam: असम के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 2% से अधिक की बढ़ोतरी की है, जो 1 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। इस फैसले पर असम कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बढ़ा हुआ DA बिहू से पहले वेतन के साथ जोड़ा जाएगा। साथ ही अप्रैल और मई महीने का एरियर भी कर्मचारियों को दिया जाएगा।

 

 

किसान उत्पादक संगठनों के लिए लोन गारंटी फंड स्कीम शुरू

इसके अलावा, मुख्यमंत्री सरमा ने किसानों के लिए एक और अहम घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के लिए लोन गारंटी फंड स्कीम शुरू की है। इस योजना का मकसद किसानों को बेहतर वित्तीय सहायता देकर उन्हें सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि "हमारे अन्नदाताओं के लिए एक टिकाऊ और समृद्ध भविष्य का निर्माण करने के लिए FPOs को मजबूत करना बेहद जरूरी है।"

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान