रेप की कोशिश के दौरान नाबालिग की हत्या, हत्यारा बोला- मुझे देख वह चिल्लाने लगी, चुप नहीं हुई तो मैंने...

Published : Nov 17, 2022, 11:36 AM ISTUpdated : Nov 17, 2022, 11:41 AM IST
रेप की कोशिश के दौरान नाबालिग की हत्या, हत्यारा बोला- मुझे देख वह चिल्लाने लगी, चुप नहीं हुई तो मैंने...

सार

असम के सोनितपुर जिले में 44 साल के हजरत अली ने 14 साल की लड़की की हत्या कर दी। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह रेप की नियत से लड़की के घर में घुसा था। उसने चिल्लाने के चलते लड़की की हत्या कर दी।

सोनितपुर (असम)। असम के सोनितपुर जिले में 15 नवंबर को 14 साल की एक लड़की की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 44 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ढेकियाजुली थाना क्षेत्र के भाकुमारी गांव में रहने वाला हजरत अली है।

हजरत अली ने अपने ही गांव की एक नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश की। इस दौरान शोर मचाए जाने पर उसने लड़की की हत्या कर दी। घटना 15 नवंबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे घटी। आरोपी ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया है कि किस तरह उसने यह अपराध किया। 

लड़की चिल्लाने लगी तो आरोपी ने दबा दिया गला
पुलिस अधिकारी किशोर बरुआ ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने नाबालिग लड़की की हत्या की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पीड़ित लड़की के घर गया था। वह वक्त लड़की सो रही थी। घर में कोई और नहीं था। उसने सो रही लड़की के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। इसी दौरान लड़की जाग गई और चिल्लाने लगी। लड़की चुप नहीं हुई तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। लड़की की हत्या के बाद वह पीड़िता के घर से भाग गया।

यह भी पढ़ें- श्रद्धा हत्याकांड: आरी से लेकर कपड़े तक पुलिस को अब भी है कई अहम सबूतों की तलाश

आरोपी हजरत अली ने पुलिस को बताया कि वह पीड़िता के घर दुष्कर्म करने गया था। अली ने कहा, "जब वह उठी और चिल्लाने लगी, तो मैंने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मैं अपनी गलती मानता हूं।" बता दें कि ढेकियाजुली थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Shraddha Walkar Case: मर्डर से पहले फ्रेंड को किया था मैसेज-यार मुझे खबर मिली है, लेकिन क्या, ये नहीं बताया

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?