Assam Road Accident: बस-ट्रक की भिड़ंत में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

असम के गोलाघाट जिले में भयंकर सड़क दुर्घटना हो गई है जिसकी वजह से 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक्सिडेंट में करीब 27 लोग घायल हैं, जिन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

 

Manoj Kumar | Published : Jan 3, 2024 6:16 AM IST / Updated: Jan 03 2024, 12:12 PM IST

Assam Road Accident. असम के गोलाघाट जिले में बस और ट्रक की भयंकर भिड़ंत हो गई जिसमें 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 27 लोग घायल हैं, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना बुधवार की सुबह करीब 5 बजे हुई। घटना के बाद पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं।

किलिंगा मंदिर जा रहे थे लोग

गोलाघाट में दुर्घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में सवार सभी लोग तिनसुकिया से किलिंगा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। जोरहाट के मेडिकल कॉलेज में सभी घायलों को भर्ती करा दिया गया है। मारे गए 12 लोगों की डेड बॉडीज का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बाद में मौके पर क्रेन लगाकर गाड़ियों को हटाया गया और ट्रैफिक चालू किया गया। बस में कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि 50 से ज्यादा लोग बस में मौजूद रहे। एक्सिडेंट के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

सितंबर में भी हुआ था असम में एक्सिडेंट

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल सितंबर में भी असम में भयंकर सड़क हादसा हुआ था। तब डिब्रूगढ़ जिले में हुई दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई थी। शिवसागर जिले के लोग डिब्रूगढ़ जा रहे थे और कार की भिड़ंत ट्रक से हो गई थी। दो लोगों की मौत के अलावा चार लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए थे। असम के अलावा कोहरे की वजह से उत्तर भारत में भी कई हादसे रिपोर्ट किए गए हैं। कोहरे की वजह से कई दुर्घटनाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें

झारखंड CM हेमंत सोरेन के करीबियों पर एक्शन, 3 राज्यों में कई ठिकानों पर ED की छापेमारी

Share this article
click me!