
नई दिल्ली। देश में पांच राज्यों के चुनाव सोमवार को संपन्न हो गए। आखिरी चरण का मतदान होने के साथ ही देर शाम से एक्जिट पोल के नतीजे भी आने शुरू हो गए। एक्जिट पोल की मानें तो बीजेपी चार राज्यों में सरकार बनाने की स्थिति में है जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बना सकती है। बीजेपी यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर में फिर से वापसी कर रही है। गोवा में बीजेपी, कांग्रेस और टीएमसी एक दूसरे से लड़ते नजर आ रहे हैं। यहां निर्दलीय उम्मीदवार व छोटे दलों की निर्णायक भूमिका हो सकती है।
पंजाब में पहली बार आप सरकार बना सकती...
पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) के एग्जिट पोल (Exit Poll) सोमवार शाम जारी कर दिए गए। सर्वे रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य में इस बार आप की सरकार बनती नजर आ रही है। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान कड़ी टक्कर देखने को मिली है, मगर एग्जिट पोल में आप को बहुमत मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ कांग्रेस के सामने अब विपक्ष की कुर्सी बचाना भी मुश्किल दिख रहा है।
एक्सिस-इंडिया टुडे के सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल रहा है और भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। कांग्रेस का वोट प्रतिशत सिर्फ 28 प्रतिशत का अनुमान जताया गया है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में कांग्रेस को 28 प्रतिशत और आप 41 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।
आजतक-एक्सिस के एग्जिट पोल में पंजाब में आप को 76 से 90 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस 19 से 31 सीट पर सिमटती दिख रही है। भाजपा को शून्य से चार सीट मिलने का अनुमान है।
TV9 के सर्वे में आप को 56 से 61 सीट, कांग्रेस को 24 से 19 सीट, अकाली गठबंधन को 22 से 26 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, भाजपा और पीएलसी को 1 से 6 सीट तथा अन्य को 0 से 3 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, न्यूज 18 के एग्जिट पोल में आप को 71 सीट, कांग्रेस को 26, अकाली गठबंधन को 17, भाजपा को 3 और अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।
रिपब्लिक P-MARQ की रिपोर्ट में आप को 62 से 70, कांग्रेस को 23 से 31 अकाली दल को 16 से 24 और अन्य को एक से 3 सीट मिलने का अनुमान है।
पंजाब चुनाव में चाणक्य के सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस को सिर्फ 10 सीट मिलती दिख रही है। वहीं, आप को 100 सीट, अकाली गठबंधन को 6 सीट और अन्य शून्य सीट मिलती दिख रही है।
टाइम्स नाऊ के सर्वे रिपोर्ट में भी आप को बहुमत मिलता दिख रहा है। टाइम्स के सर्वे में आप को 70 सीट, कांग्रेस को 22 सीट, अकाली गठबंधन को 19 सीट, भाजपा और पीएलएस को 5 सीट जबकि अन्य को 1 सीट मिलने का अनुमान है।
UP में योगी आदित्यनाथ सरकार की वापसी...
एग्जिट पोल (UP Exit Poll 2022) के नतीजे के अनुसार उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बन सकती है। रिपब्लिक टीवी के सर्वे के मुताबिक, योगी के नेतृत्व वाली सरकार को 262-277 सीटें मिलने का अनुमान है। सपा को 119-134, कांग्रेस को 3-8 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान है।
यूपी में पहले चरण की 58 सीटों में से 49 सीटें बीजेपी को मिलती दिख रही हैं। वहीं सपा गठबंधन को 8, बीएसपी को 1, कांग्रेस और अन्य के खाते में एक भी सीट जाती नहीं दिख रही है। दूसरे चरण की 55 सीटों में से बीजेपी को 32 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सपा गठबंधन को 22 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बसपा को 1 सीट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस का खाता दूसरे चरण में भी खुलता नहीं दिख रहा है। तीसरे चरण की 59 सीटों में से बीजेपी को 48 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं सपा गठबंधन को 11 सीटें व बसपा और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा है। चौथे चरण में 59 में से बीजेपी को 55 सीटें, सपा गठबंधन को 3 सीटें, बीएसपी को 1 सीट और कांग्रेस का यहां भी खाता खुलता नहीं दिख रहा है। पांचवे चरण की 61 सीटों में से 44 सीटें बीजेपी को, सपा गठबंधन को 14 सीटें, कांग्रेस को 1 और बीएसपी को 2 सीटें मिलती दिखी रही हैं। छठे चरण की 57 सीटों में से बीजेपी को 43 सीटें, सपा गठबंधन को 10 सीटें, बसपा को 3 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 1 सीट मिल सकती हैं।
Uttarakhand में सीएम बदलना रास आया, होगी वापसी...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स (Uttarakhand Exit Poll 2022) में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बन रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने राज्य में सत्ता की वापसी के संकेत दिए हैं। कुछ एग्जिट पोल्स ने यहां कांटे की टक्कर बताई है। 70 विधानसभा सीटों वाले उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। उत्तराखंड में अभी बीजेपी की सरकार हैं। लेकिन उत्तराखंड में हर 5 साल में सरकार बदलती रही है। इस बार 62.5 फीसदी वोटिंग हुई है।
ABP न्यूज का एग्जिट पोल्स में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने के आसार दिखाई दे रहा है। बीजेपी को 26 से 32 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 32 से 38 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही हैं। आम आदमी पार्टी को 0 से 2 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जाती हुई दिख रही हैं। वहीं, वोट शेयर की बात करें तो उत्तराखंड में बीजेपी का वोट शेयर करीब 41 फीसदी है जबकि कांग्रेस का वोट शेयर 39 फीसदी के करीब है।
TV9 के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस को 33-35 सीटों पर जीत मिल सकती है। जो बहुमत से एक सीट कम है। करीब 41.8 फीसदी वोट कांग्रेस को मिल सकते हैं। वहीं, भाजपा को 31 से 33 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। आम आदमी पार्टी को केवल 0 से तीन सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।
टाइम्स नाउ द्वारा किए गए एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में फिर से भाजपा की सरकार बन रही है। हालांकि उनकी जीत का अंतर बहुत मामूली रहने वाला है। एग्जिट पोल के मुताबिक यहां भाजपा को 70 में से 37 और कांग्रेस को 31 सीटें मिल रही हैं। अन्य के खाते में दो सीटें जाती दिख रही हैं।
AAJ Tak का एग्जिट पोल
भाजपा को 36-40
कांग्रेस को 20-30
अन्य- 2-5
न्यूज 24 और टुडेज़ चाणक्या का एग्जिट पोल्स
बीजेपी को 43 सीटें
कांग्रेस- 24
अन्य- 03
Goa में कांटे की टक्कर, निर्दलीय तय करेंगे किसकी सरकार...
गोवा के लिए एग्जिट पोल (Goa Exit Poll 2022) के आंकड़ें के अनुसार बीजेपी (BJP) और कांग्रेस पार्टी गठबंधन (Congress Alliance) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। निर्दलीय और अन्य का किंगमेकर बनना तय माना जा रहा है। खासकर टीएमसी गठबंधन (TMC Alliance) को एग्जिट पोल्स 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान जता रहे हैं। माना जा रहा है कि टीएमसी गठबंधन सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
भाजपा को कौन सा पोल कितनी दे रहा है सीटें
कांग्रेस दे रही है एग्जिट पोल में कड़ी टक्कर
टीएमसी़ भी मुख्य भूमिका में...
अन्यों की भी रह सकती है भूमिका
Manipur
मणिपुर विधानसभा चुनाव (Manipur vidhan sabha chunav) के Exit Poll के मुताबिक मणिपुर में बीजेपी की सरकार बन रही है। एग्जिट पोल में बीजेपी 41% वोट प्रतिशत के साथ 33-43 सीटों पर काबिज हो सकती है। कांग्रेस को 18 फीसदी वोट ही मिले हैं। इससे वह 4-8 सीटों पर सिमट सकती है। वहीं एनपीएफ को 16% वोट के साथ 4-8 सीटें मिल सकती हैं। एनपीपी भी 8% वोट के साथ 4-8 सीटों पर जीत सकती है।
ABP C Voter के एग्जिट पोल के मुताबिक मणिपुर में बीजेपी को 23-27 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं, कांग्रेस को 12 से 16 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। एनआरपी को 10 से 14 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं NPF को 3-7 सीटें मिलती दिख रही हैं।
इंडिया टुडे - एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी के लिए 33-43 सीटों की भविष्यवाणी; कांग्रेस 4-8 सीटें, अन्य 10-23 सीटें जीत सकती है।
Zee News-DESIGNBOXED के एग्जिट पोल के मुताबिक मणिपुर में बीजेपी की सरकार बनाने के आसार दिखाई दे रहा है। बीजेपी को 32 से 38 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस के खाते में कांग्रेस- 12 से 17 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही हैं। एनपीपी- 02 से 04, एनपीएफ- 03 से 05 और अन्य को 02 से 05 सीटें मिल सकती हैं। News18 पंजाब P-MARQ एग्जिट पोल में बीजेपी को 27-31 सीटें, कांग्रेस को 11-17 सीटें मिलने का अनुमान है। India News-Jan Ki Baat- मणिपुर एग्जिट पोल के नतीजे लाइव: बीजेपी को 23-28 सीटें मिलने की संभावना, कांग्रेस को 10-14 सीटें मिल सकती है। एनपीपी 7 - 8 , एनपीएफ 5 - 8 और अन्य 8 - 9 सीटें मिल सकती हैं।
इंडिया टीवी -ग्राउंड जीरो रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी 23-28 सीटें जीत सकती है, कांग्रेस को 10-14 सीटें मिल सकती हैं । रिपब्लिक-पी मार्क्यू के आंकड़े के अनुसार भाजपा 27-31 सीटें पा सकती है तो कांग्रेस 11-17 सीटें, एनपीपी 6-10 सीटें पा सकती हैं। जबकि अन्य को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.