By Election Result : बिहार में निर्दलीय, पंजाब में AAP, पश्चिम बंगाल में TMC ने लहराया परचम, देखें 7 प्रदेशों की 13 सीटों के RESULT

Published : Jul 13, 2024, 11:19 AM ISTUpdated : Jul 13, 2024, 05:08 PM IST
vidhan sabha chunav 2024

सार

7 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का रिजल्ट कुछ ही देर में घोषित हो जाएगा। जिन 13 सीटों पर 10 जुलाई को मतदान हुए थे, वहां सुबह 8 बजे से मतगणना चल रही है।

दिल्ली. भाजपा को उत्तराखंड से बड़ा झटका लगा है। बद्रीनाथ में कांग्रेस की जीत हुई है। भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। वही बिहार के रूपौली से निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने परचम लहराया है। पंजाब में आप पार्टी की जीत हुई है।

यहां मन रहा जीत का जश्न

उपचुनाव के रिजल्ट जैसे जैसे आते जा रहे हैं। वैसे वैसे जीत का जश्न मनाया जा रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी, हिमाचल में कांग्रेस और पश्चिम बंगाल में टीएमसी जीत का जश्न मना रही है। अभी कुछ सीटों के फाइनल रिजल्ट घोषित होने वाले हैं।

  1. जालंधर पंजाब. आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत को 55246 वोट मिले। उन्होंने भाजपा के शीतल अंगुरल को हराया है। शीतल को महज 17921 वोट मिले हैं।

2. पश्चिम बंगाल रायगंज. सीट से टीएमसी नेता कृष्णा कल्याणी 50077 वोटों से जीते हैं। उन्होंने 86479 वोट हासिल कर भाजपा के मानस कुमार घोष को हराया है।

3. पश्चिम बंगाल बगदाह. इस सीट से टीएमसी नेता मधुपर्णा ठाकुर ने 107706 वोट हासिल कर जीत दर्ज कराई है। उन्होंने भाजपा के बिनय कुमार विश्वास को 33455 वोटों से हराया है।

4. पश्चिम बंगाल राणाघाट. पश्चिम बंगाल की इस सीट पर टीएमसी नेता मुकुट मणि अधिकारी ने 113533 वोट हासिल कर भाजपा के मनोज कुमार बिश्बास को 39048 वोटों से हराया है।

5. हिमाचल प्रदेश देहरा. विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को 32737 वोट मिले हैं। उन्होंने 9399 वोटों से जीत हासिल की है। भाजपा के होशियार सिंह को महज 23338 वोट मिले हैं।

6. हिमाचल प्रदेश हमीरपुर. इस सीट से भाजप के आशीष शर्मा 1571 वोट से जीते हैं। उन्होंने 27041 वोट हासिल कर कांग्रेस के डॉ पुष्पेंद्र वर्मा को हराया है। उन्हें कुल 25470 वोट मिले हैं।

7.हिमाचल प्रदेश नालागढ़. इस सीट से कांग्रेस के हरदीप सिंह 8990 वोट से जीते हैं। उन्होंने 34608 वोट हासिल कर भाजपा के केएल ठाकुर को हराया है। जिन्हें 25618 वोट मिले हैं।

8. उत्तराखंड बद्रीनाथ. इस सीट पर कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला 5224 वोट से जीते हैं। उन्होंने 28161 वोट हासिल कर भाजपा के राजेंद्र सिंह भंडारी को हराया है।

9. मध्यप्रदेश अमरवाड़ा. एमपी के अमरवाड़ा से भाजपा के कमलेश प्रताप सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने 83105 वोट हासिल कर कांग्रेस के धीरेन साह को 3027 वोट से हराया है।

10. उत्तराखंड मंगलोर. कांग्रेस के काजी मोहम्मद निज़ामुद्दीन ने महज 422 वोटों से भाजपा को हराया है। यहां भाजपा उम्मीदवार करतार सिंह को 31305 वोट मिले हैं। जबकि काजी मोहम्मद ने 31727 वोट हासिल कर जीत दर्ज कराई है।

11. बिहार रूपाली. बिहार की इस सीट पर कांटे की टक्कर रही। इसके बावजूद यहां निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह 8246 वोट से जीते हैं। यहां जेडीयू को 59824 वोट मिले, आरजेडी को 30619 वोट मिले। उपचुनाव में जेडीयू और आरजेडी के बीच कांटे की टक्कर थी। लेकिन चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह 68070 वोट हासिल कर जीत गए।

12. तमिलनाडु Vikravandi. तमिलनाडु की इस सीट पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पार्टी के नेता अन्नियूर शिवा सिवाशनमुगम ए ने 124053 वोट हासिल कर जीत हासिल की है। उन्होंने अंबुमणि सी को हराया है।

13.पश्चिम बंगाल मानिकतला. इस सीट पर टीएमसी की महिला उम्मीदवार सुप्ति पांडे ने जीत हासिल की है। उन्हें कुल 83110 हासिल किए हैं। जबकि भाजपा के कल्याण चौबे ने 20798 वोट हासिल कर हार का सामना किया है।

 

उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका

उत्तराखंड में हुए उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां से भाजपा बद्रीनाथ और मंगलोर तीनों सीटों पर चुनाव हार गई है।

अमरवाड़ा में जीती भाजपा

उपचुनाव में एमपी की अमरवाड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने 3252 वोट से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के धीरेन शाह को हराया है।

हिमाचल प्रदेश में जीत का जश्न

हिमाचल प्रदेश में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। यहां कांग्रेस नेता और सीएम सुखविंदर सिंह की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत का परचम लहरा दिया है।

टीएमसी ने लहराया परचम

पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने जीत का परचम लहरा दिया है। यहां रायगंज के साथ ही राणाघाट और बगदाह में टीएमसी जीत गई है। वही मानिकतला में टीएमसी मतगणना में आगे चल रही है।

तीनों सीटों पर जीती टीएमसी

पश्चिम बंगाल में टीएमसी का परचम लहरा गया है। यहां तीन सीटों पर टीएमसी की जीत हो गई है। वहीं एक सीट पर टीएमसी आगे चल रही है। ऐसे में पूरी संभावना नजर आ रही है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत हो सकती है

हिमाचय प्रदेश की 2 सीटों के परिणाम घोषित

हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर की जीत हुई। वहीं हमीरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा की जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को चुनाव हराया है।

पंजाब की जालंधर सीट पर आप की जीत

पंजाब की जालंधर सीट पर आम आदमी पार्टी की जीत हो गई है।आप प्रत्‍याशी मोहिंदर भगत ने 37,325 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। बीजेपी प्रत्‍याशी शीतल अंगुराज को 17,921 वोट मिले वे दूसरे स्थान पर रहे। वहीं कांग्रेस के सुरिंदर कौर तीसरे स्‍थान पर रहे। उन्हें 16757 वोट मिले।

टीएमसी की जीत

पश्चिम बंगाल की रायगंज सीट से टीएमसी की जीत हुई। यहां से टीएमसी की कृष्णा कल्याणी की जीत हो गई है।

बिहार की रूपौली में जेडीयू आगे

बिहार की रूपौली विधानसभा सीट पर जेडीयू के कलाधर प्रसाद आगे चल रहे हैं। उन्हें 32 हजार 209 वोट मिले हैं। आरजेडी की बीमा भारती को 16 हजार 919 वोटों मिले हैं।

एमपी में कांग्रेस आगे

मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर विधानसभा उपचुनाव हुए थे। यहां पर भाजपा प्रत्याशी कमलेश प्रताप सिंह से कांग्रेस प्रत्याशी धीरन साह आगे चल रहे हैं।

उत्तराखंड में कांग्रेस आगे

उत्तराखंड में हरिद्वार की मंगलोर और बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। यहां दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। सुबह 11 बजे तक कांग्रेस को मंगलोर सीट पर 16696 वोट मिले। जबकि भाजपा को 7630 वोट ही मिले हैं।

यह भी पढ़ें : कोविड 19 से हर सप्ताह हो रही 1700 मौतें, WHO की रिपोर्ट ने एक बार फिर डराया

इन राज्यों में हुए थे चुनाव

आपको बतादें कि 10 जुलाई को बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। इन सभी सीटों पर शनिवार सुबह 8 बजे से मतगणना चल रही है। संभावना है कि सभी सीटों पर दोपहर तक परिणाम सामने आ जाएगा।

यह भी पढ़ें : Indore में नाइट कल्चर को लेकर बड़ा फैसला, CM के निर्देश पर कलेक्टर ने जारी किया ये आदेश

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार