
Assembly Elections Result 2023: राज्य विधानसभाओं के हुए चुनाव में कांग्रेस के दो राज्यों में सत्ता गंवाने और मध्य प्रदेश में निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि लोगों का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं। लेकिन विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने तेलंगाना के मतदाताओं को धन्यवाद दिया। तेलंगाना में कांग्रेस ने बहुमत प्राप्त किया है।
तेलंगाना के लोगों को धन्यवाद देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि'हम प्रजालू को तेलंगाना बनाने का वादा जरूर पूरा करेंगे। उन लोगों के खिलाफ लड़ाई जो दोरालु (जमींदारों) के लिए काम करते हैं और जो लोग प्रजलु (आम लोगों) के लिए काम करते हैं, वह कांग्रेस के तेलंगाना अभियान के मुख्य विषयों में से एक रहा है।
भारत जोड़ो यात्रा से मिला लाभ?
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को तेलंगाना में जीत का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। कई कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने सबसे युवा राज्य में कांग्रेस को प्रोत्साहन दिया। तेलंगाना को आंध्र प्रदेश से अलग कर 2014 में राज्य बनाया गया था। राज्य की स्थापना के बाद से यहां बीआरएस का शासन है और राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर के.चंद्रशेखर राव नेतृत्व कर रहे थे। लेकिन इस बार जनता ने केसीआर को नकार दिया।
हालांकि, तेलंगाना में बीजेपी भी उत्साहित है। राज्य में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। भाजपा ने तेलंगाना में अपना वोट शेयर पिछले चुनावों से लगभग दोगुना कर लिया है। बीजेपी ने यहां 8 सीटें जीती है। 2023 के विधानसभा चुनाव में तेलंगाना राज्य में कांग्रेस ने 65 सीटें हासिल की है। जबकि बीआरएस को इस बार महज 39 सीटें मिली हैं। इस चुनाव में जहां कांग्रेस को 46 सीटों का फायदा हुआ है तो बीआरएस को 49 सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं, बीजेपी को 7 सीटों का फायदा हुआ है तो एआईएमआईएम को न सीटों का फायदा हुआ है न ही नुकसान।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.