औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर हुआ छत्रपति संभाजीनगर, रेलवे ने जारी किया नोटिफिकेशन

Published : Oct 26, 2025, 02:32 PM IST
Aurangabad Railway Station Renamed

सार

Aurangabad Railway Station Renamed: औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महाराष्ट्र सरकार ने अब इसे छत्रपति संभाजीनगर कर दिया है। यह कदम मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के सम्मान में उठाया गया है।

Aurangabad Railway Station Renamed: महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अब छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। मध्य रेलवे के इस निर्णय के बाद यह स्टेशन आधिकारिक रूप से नए नाम से जाना जाएगा। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में इसे औपचारिक रूप से लागू करने की जानकारी दी गई है। यह स्टेशन दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ डिवीजन में आता है।

राज्य सरकार ने 2022 में नाम बदलने की दी थी मंजूरी

महाराष्ट्र के ऐतिहासिक शहर औरंगाबाद का नाम छत्रपति संभाजीनगर होने के तीन साल बाद अब रेलवे ने भी इसे आधिकारिक रूप से बदल दिया है। रेलवे ने बताया कि नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही सभी प्लेटफॉर्म संकेतक, समय सारणी, टिकटिंग सिस्टम और डिजिटल बोर्ड पर नया नाम दिखेगा। यह बदलाव छत्रपति संभाजी महाराज की स्मृति में किया गया है, जो मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति थे और अपनी वीरता के लिए जाने जाते हैं। राज्य सरकार ने 2022 में औरंगाबाद शहर का नाम बदलने की मंजूरी दे दी थी। लेकिन रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए केंद्र सरकार और कई प्रशासनिक विभागों की अनुमति और औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती हैं। अब यह सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

 

 

मुगल सम्राट औरंगजेब के नाम पर रखा गया था शहर का नाम

औरंगाबाद शहर का नाम पहले मुगल सम्राट औरंगजेब के नाम पर रखा गया था। अब इसे छत्रपति संभाजी के सम्मान में बदलकर छत्रपति संभाजीनगर कर दिया गया है। छत्रपति संभाजीनगर एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जो कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण जगहों से घिरा हुआ है। इनमें अजंता गुफाएं और एलोरा गुफाएं शामिल हैं, जो दोनों यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं।

यह भी पढ़ें: लोकल कार वॉश पर साफ हुईं PM Modi के काफिले की गाड़ियां? वीडियो वायरल होने पर मची हलचल

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!