Watch Video: राम मंदिर के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील

Published : Jan 24, 2024, 08:43 AM IST
darshan

सार

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है। पुलिस को यह भीड़ कंट्रोल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। यही वजह है कि पुलिस ने दर्शनार्थियों से खास अपील भी की है। 

Ayodhya Ram Mandir. अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होने के दूसरे दिन भी दर्शनार्थियों का काफिला लगातार राम मंदिर पहुंच रहा है। राम पथ पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वजह से पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैं। यहां भोर में तीन बजे से ही दर्शनार्थियों की लाइन लग जा रही है और बारी-बारी से लोगों को राम लला का दर्शन कराया जा रहा है। ऐसे कई वीडियोज सामने आए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि राम मंदिर में दर्शन करने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। ऐसी भीषण ठंड में भी श्रद्धालुओं की श्रद्धा में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है।

यूपी पुलिस ने की यह अपील

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन आज भी राम भक्तों में मंदिर दर्शन का जबर्दस्त उत्साह, मंगला आरती के साथ ही दर्शन निरंतर जारी है, मौके पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मौजूद। आज भीड़ सामान्य है। आईजीपी अयोध्या प्रवीण कुमार ने बताया कि दर्शन के लिए नॉन स्टाप लोग आ रहे हैं और हमारी तरह से पूरी तैयारी की गई है। लेकिन भीड़ को देखते हुए हम वृद्ध जनों और दिव्यांग श्रद्धालुओं से अपील करते हैं, वे अपनी यात्रा कुछ दिनों के लिए टाल दें। जब भीड़ कम हो जाएगी तो वे आ सकते हैं।

 

 

दो स्लॉट में हो रहे राम लला के दर्शन

आम लोगों के लिए राम मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन मंगलवार सुबह से शुरू हुए। मंदिर का भव्य उद्घाटन सोमवार को हुए विस्तृत 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद हुआ। राम मंदिर में भक्त रोज दो टाइम स्लॉट में दर्शन कर पाएंगे। पहला स्लॉट सुबह 7 बजे से 11:30 बजे है। वहीं, दूसरा स्लॉट दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक है। पहले दिन सुबह तीन बजे से ही भीड़ लग गई थी। कड़ाके की ठंड के बाद भी राम मंदिर आए भक्तों का उल्लास देखते ही बन रहा है। मंदिर परिसर के बाहर भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। राम लला की झलक पाने और पूजा करने के लिए सुबह 3 बजे से ही लोग लाइन में लग जाते हैं।

यह भी पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर: गर्भ गृह तक कैसे पहुंचे हनुमान जी फिर दौड़े सुरक्षाकर्मी- जानें आगे क्या हुआ?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

BJP on Protest Funding: दिल्ली के प्रदर्शनों का खर्च कौन उठा रहा? स्टिंग के बाद राहुल गांधी पर BJP का हमला
Supreme Court On Delhi Protests:' सार्वजनिक स्थल पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं', SC ने जारी किया नोटिस!