पुलवामा से केसर, ऑस्ट्रेलिया का बेसन, ऐसे बनेगा रामलला के लिए सवा लाख लड्डू का प्रसाद

Published : Aug 02, 2020, 03:56 PM ISTUpdated : Aug 02, 2020, 04:20 PM IST
पुलवामा से केसर, ऑस्ट्रेलिया का बेसन, ऐसे बनेगा रामलला के लिए सवा लाख लड्डू का प्रसाद

सार

अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर का भूमि पूजन है, जिसकी तैयारी धूमधाम से चल रही है। राम मंदिर का शिलान्यास पीएम मोदी करेंगे। ऐसे में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन के मौके पर पटना का महावीर मंदिर विशेष लड्डू बना रहा है। 

नई दिल्ली. अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर का भूमि पूजन है, जिसकी तैयारी धूमधाम से चल रही है। राम मंदिर का शिलान्यास पीएम मोदी करेंगे। ऐसे में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन के मौके पर पटना का महावीर मंदिर विशेष लड्डू बना रहा है। दरअसल, भूमि पूजन समारोह के मौके पर पटना के महावीर मंदिर की ओर से नैवेद्यम लड्डू का प्रसाद बांटा जाएगा। इसके लिए सवा लाख लड्डू अयोध्या में तैयार किया जा रहा है। 

ऐसे बनाया जा रहा है रामलला के लिए विशेष मोदक

रामलला के लिए विशेष मोदक का प्रसाद बनाया जा रहा है, जिसके लिए गाय के दूध का शुद्ध घी बेंगलुरु से मंगाया गया है और राजा ब्रांड का बेसन ऑस्ट्रेलिया से मंगवाया गया है। खास केसर की डिलिवरी कश्मीर के पुलवामा से हुई है, जबकि इलायची, काजू और किशमिश को केरल से मंगाया गया है। इन लड्ड़ूओं को मिठास उत्तर प्रदेश की मिलों में बनने वाली चीनी से मिली है। लड्डू के डिब्बे पटना से भेजे गए हैं। मालूम हो पुलवामा का केसर बेहद कीमती होता है।

महावीर मंदिर ट्रेस्ट के सचिव ने कही ये बात

महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि अयोध्या में नैवेद्यम रघुपति लड्डू के नाम से बांटा जाएगा। अयोध्या में तिरुपति के कुशल कारीगर लड्डू बनाने में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर और भी मोदक बनाए जाएंगे। बता दें, महावीर मंदिर ट्रस्ट राम मंदिर निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है। आचार्य किशोर कुणाल ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में कहा कि दो करोड़ रुपए महावीर स्थान न्यास समिति मंदिर निर्माण के लिए दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर स्वर्ण सेवा के लिए 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र' महावीर ट्रस्ट को मौका देगा तो गर्भगृह और इसके द्वार सहित सिंहासन भी स्वर्ण मणि रत्न जड़ित बनवाया जाएगा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

G7 का वो सीक्रेट एजेंडा, जिसने बढ़ा दी दुनिया की टेंशन; क्या 'किंगमेकर' बनेंगे पीएम मोदी?
PM Kisan 23th Installment: कब आएंगे 2000 रुपये? 23वीं किस्त पर आ गया बड़ा अपडेट