अयोध्या में विराजे रामलला: राजनेता से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों ने जताई खुशी, जानिए किसने क्या कहा?

Published : Jan 22, 2024, 08:09 PM IST
PM Modi

सार

राम मंदिर के निर्माण से पूरे देश में उत्सव का माहौल है। हर ओर दीवाली जैसा माहौल है। दीये जलाए जा रहे, आतिशबाजी हो रही।

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में रामलला नए भव्य मंदिर में विराज चुके हैं। 22 जनवरी को एक भव्य कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की गई। राम मंदिर के निर्माण से पूरे देश में उत्सव का माहौल है। हर ओर दीवाली जैसा माहौल है। दीये जलाए जा रहे, आतिशबाजी हो रही।

इतिहास का सबसे असाधारण दिन

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि आज का दिन भारतीय सभ्यता, हमारे राष्ट्र और हमारे सभी लोगों के इतिहास में सबसे असाधारण दिनों में से एक है। करोड़ों भारतीयों के साथ मैं इसे अपना सौभाग्य और पुण्य मानता हूं कि हमें इस दिन, प्राण प्रतिष्ठा के इस महान क्षण का अनुभव करने और देखने का मौका मिला। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें भक्त पीएम नरेंद्र मोदी की असाधारण, प्रेरणादायक भक्ति और श्रद्धा का अनुभव मिलता है जिन्होंने इस दिन को संभव बनाया। श्रीराम धार्मिकता और नैतिक कर्तव्य के प्रतीक हैं। वह उस धर्म के प्रतीक हैं जो हमारे प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन करता है।

 

 

युगों-युगों तक अविरल अविनाशी सनातन संस्कृति का अद्वितीय प्रतीक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज के इस पावन दिन मैं सदियों तक इस संघर्ष और संकल्प को जीवित रखने वाले महापुरुषों को भी नमन करता हूँ, जिन्होंने अनेक अपमान और यातनाएँ सहीं, पर धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा। विश्व हिंदू परिषद्, हजारों श्रेष्ठ संत और असंख्य नामी-गुमनामी लोगों के संघर्ष का आज सुखद व सुफल परिणाम आया है। यह विशाल श्रीराम जन्मभूमि मंदिर युगों-युगों तक अविरल अविनाशी सनातन संस्कृति का अद्वितीय प्रतीक रहेगा।

शताब्दियों की साधना पूर्ण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शताब्दियों की साधना आज पूर्ण हुई। धर्मधरा श्री अयोध्या धाम में आज प्रभु श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सहभागी सभी सम्मानित अतिथि गणों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक आभार। हम सौभाग्यशाली हैं कि सदियों के तप के पश्चात प्रभु 'रघुकुलनंदन' श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं।

 

 

नवीन पटनायक ने दी शुभकामनाएं

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में आयोजित शुभ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बना। प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरे देश को धार्मिक उत्साह के साथ एक साथ आते देखकर खुशी हुई।

 

 

भव्य राम मंदिर की केजरीवाल ने दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में प्रतिष्ठापन के इस पवित्र अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाईयाँ और शुभकामनाएं। केजरीवाल, दिल्ली में आयोजित जगह-जगह भंडारा में भी शामिल हुए।

 

 

सबके राम हुए विराजमान

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कमलनयन प्रभु श्रीराम, आज अयोध्या धाम में नूतन विग्रह में प्राण-प्रतिष्ठा के साथ, अपने दिव्य एवं भव्य मंदिर में स्थापित हुए। हनुमान के राम, तुलसीदास के राम, निषादराज के राम, अहिल्या के राम, शबरी के राम, त्यागराज के राम, गाँधी के राम, हम सबके राम, अखिल मानवता के राम। मोदीजी की यह सफल साधना, उन पर प्रभु श्री राम की कृपा से ही संभव हो सकती है। श्रीराम कृपा से मोदीजी ने आज सनातन संस्कृति के नये अध्याय का प्रारंभ किया है, एक नये युग का प्रवर्तन किया है। श्रीरामचरितमानस में कहा गया है कि जिस पर राम कृपा होती है, उस पर सब की कृपा होती है। श्रीराम कृपा से मोदी जी, भारतवासियों को सुख, समृद्धि और सफलता के शिखर तक ले जायें, ऐसी मेरी मनोकामना है।

भारत में रामराज्य की पुनर्स्थापना का दिन

आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि यह एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। भारत के नवजागरण का दिन है। भारत का नवजागरण और नवनिर्माण हो रहा है। यह भारत में रामराज्य की पुनर्स्थापना का दिन है। जो लोग इसे नहीं देख सकते वे या तो अंधे हैं या अंधे होने का नाटक कर रहे हैं। राम राज्य बहाल हो गया है।

यह भी पढ़ें:

अयोध्या में विराजे रामलला, पूरे देश में उत्सव, पीएम ने जलाई रामज्योति

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार