राम मंदिर: भाजपा के बयानवीर नेताओं को पीएम मोदी की सीख- 'आस्था दिखाएं, आक्रामकता नहीं'

Published : Jan 09, 2024, 02:43 PM ISTUpdated : Jan 09, 2024, 02:44 PM IST
PM Narendra Modi speech

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के उद्घाटन से पहले बढ़-चढ़कर बयान दे रहे भाजपा के नेताओं से साफ कहा है कि वे आस्था दिखाएं आक्रमकता नहीं। 

नई दिल्ली। 22 जनवरी को अयोध्या में बने राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) का उद्घाटन होने वाला है। जैसे-जैसे उद्घाटन की तिथि करीब आ रही है राम मंदिर को लेकर नेताओं द्वारा बयानबाजी भी तेज हो रही है। विपक्षी दलों के नेता भाजपा पर राम मंदिर का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए करने का आरोप लगा रहे हैं। जवाब में भाजपा के नेता भी बढ़-चढ़कर बयान दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी के ऐसे बयानवीर नेताओं को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि आस्था दिखाएं आक्रमकता नहीं। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पीएम ने यह कड़ा संदेश दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम ने मंत्रियों से कहा कि वे अपनी आस्था और भक्ति दिखाएं,लेकिन आक्रमकता नहीं दिखाएं।

नरेंद्र मोदी ने कहा- बिना जरूरत बयान नहीं दें

नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों से कहा कि वे बिना जरूरत के बयान नहीं दें। यह तय करें कि उद्घाटन से पहले पार्टी की मर्यादा बनी रहे। उन्होंने नेताओं से कहा कि वे अपने क्षेत्रों में शांति और सद्भाव बनाए रखें। तय करें कि किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो। पीएम ने मंत्रियों से कहा कि वे 22 जनवरी के बाद अपने क्षेत्र के लोगों के अयोध्या यात्रा का इंतजाम करें।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर रात में दिखेगा और मनमोहक, देखें वीडियो

22 जनवरी को होगा राम मंदिर का उद्घाटन

गौरतलब है कि 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। नरेंद्र मोदी प्रभु श्रीराम का अभिषेक करेंगे। इस घटना को अमेरिका के न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर लाइव दिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सात हजार से ज्यादा लोगों को निमंत्रण दिया है। इस कार्यक्रम के लिए कई प्रसिद्ध हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। पीएम मोदी देश-विदेश में मौजूद सभी रामभक्तों को संबोधित भी करेंगे।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में चारों जगद्गुरू शंकराचार्यों को निमंत्रण, अफवाहों से बचने की सलाह

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Neha Bohra Controversy: ब्राह्मणों और देवी-देवताओं के अपमान पर सरकार से बड़ी मांग! देखिए पूरा बयान
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के चुनाव में वो 11 भारतीय चेहरे! कौन बनेगा सांसद, गवर्नर और मेयर?