अयोध्या पर SC के फैसले से खुश हैं बाबा रामदेव, कहा- PM मोदी रखें राम मंदिर की आधारशिला

Published : Nov 17, 2019, 07:59 AM IST
अयोध्या पर SC के फैसले से खुश हैं बाबा रामदेव, कहा- PM मोदी रखें राम मंदिर की आधारशिला

सार

राम मंदिर निर्माण को लेकर तैयारियां जारी है। इसी बीच योगगुरु बाबा रामदेव ने राम मंदिर निर्माण की आधरशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखने की बात कही है।रामदेव ने कहा कि राममंदिर महान वैदिक परंपरा का प्रतिबिंब होना चाहिए।

बेंगलुरू. योगगुरु बाबा रामदेव ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में राममंदिर की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रामनवमी पर रखनी चाहिए। रामदेव ने कहा कि राममंदिर महान वैदिक परंपरा का प्रतिबिंब होना चाहिए। मंदिर नगर उडुपी में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के लिए पहुंचे स्वामी रामदेव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अयोध्या में राममंदिर ऐसा बनना चाहिए जिससे यह वेटिकन, मक्का और अमृतसर में स्वर्णमंदिर की तरह हिंदुओं के लिए एक महान तीर्थस्थल बने।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मंदिर महान वैदिक परंपराओं का प्रतिबिंब होना चाहिए। हमारी उम्मीद है कि अयोध्या राम जन्मभूमि ट्रस्ट के जरिये एक आध्यात्मिक ज्ञान का केंद्र बने।’’

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

UP Election 2027: महिलाओं को 50 हजार देगी योगी सरकार? अखिलेश से बड़ी तैयारी!
Agniveer Extension: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 75% अग्निवीरों को दिया 'बड़ा दिवाली गिफ्ट', 2 साल बढ़ेगा कार्यकाल