बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने भारत आई थी 45 साल की विदेशी महिला, दिल्ली में हुई मौत

Published : Nov 16, 2019, 09:19 PM IST
बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने भारत आई थी 45 साल की विदेशी महिला, दिल्ली में हुई मौत

सार

भारतीय रीति रिवाजों से शादी करने न्यूजीलैंड से भारत आयी 49 वर्षीय विदेशी महिला पहाड़गंज के एक होटल में शनिवार सुबह मृत मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतका की पहचान तुली पॉली ऐन के रूप में की गई है।

नई दिल्ली. भारतीय रीति रिवाजों से शादी करने न्यूजीलैंड से भारत आयी 49 वर्षीय विदेशी महिला पहाड़गंज के एक होटल में शनिवार सुबह मृत मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतका की पहचान तुली पॉली ऐन के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार महिला उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी और अपने आस्ट्रेलियाई पुरुष मित्र के साथ भारत आयी थी। शनिवार की सुबह उसे पुरुषमित्र ने अचेत अवस्था में पाया। उसने होटल कर्मचारियों को सूचना दी जिसके बाद महिला को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला उच्चरक्तचाप से पीड़ित थी और ऐसा प्रतीत होता है कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

वेस्ट एशिया संकट का बड़ा असर: भारत की 278 इंटरनेशनल फ्लाइट्स अचानक कैंसिल, टॉप अपडेट्स!
LPG Price Hike 2026: LPG सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी! कितना महंगा हुआ? यहां जानिए