
Baba Vanga: भविष्य में क्या होने वाला है ये सब जानना चाहते हैं। इन दिनों बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने दुनिया के बारे में कई बड़ी भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से कई सच साबित हो चुकी हैं। अब उनकी एक और भविष्यवाणी सच होती दिख रही है, जो लोगों को हैरान कर रही है। आइए, आपको बताते हैं कि बाबा वेंगा कौन है और उनकी भविष्यवाणी से लोग क्यों डरे हुए हैं।
बाबा वेंगा का असली नाम वांगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था और उनका जन्म 31 जनवरी 1911 को बुल्गारिया में हुआ था। जब वह 12 साल की थीं तब एक भयानक तूफान ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया। उस तूफान में उनकी आंखों में रेत भर गई जिससे उनकी पूरी तरह से दृष्टि चली गई। लेकिन इसी घटना के बाद उनके अंदर छिपी रहस्यमयी शक्तियां सामने आने लगीं और उन्होंने भविष्यवाणी करना शुरू किया।
बाबा वेंगा ने लगभग 50 वर्षों तक भविष्यवाणियां कीं। उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले वर्ष 5079 तक की भविष्यवाणियां करके सबको हैरान कर दिया। उनकी कई भविष्यवाणियां अब तक सच साबित हो चुकी हैं। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के नतीजों की सटीक भविष्यवाणी की थी। साथ ही 1991 में सोवियत संघ के टूटने, अमेरिका में 9/11 के आतंकी हमले, प्रिंसेस डायना की मौत और 2004 की विनाशकारी सुनामी का भी उन्होंने पहले ही अंदाजा लगाया था। इतना ही नहीं, 2020 में फैली कोरोना महामारी की भविष्यवाणी भी उन्होंने सालों पहले कर दी थी।
यह भी पढ़ें: ईरान पर हमले के बाद, क्या बढ़ेगा भारत के लिए खतरा? जानिए एक्सपर्ट की राय
आज भी बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी रहती हैं, खासकर आने वाले सालों को लेकर। 2025 और उसके बाद के लिए उन्होंने आर्थिक संकट, प्राकृतिक आपदाओं और यूरोप में संघर्ष जैसी घटनाओं की भविष्यवाणी की थी। हालांकि इन भविष्यवाणियों को लेकर कई बार बहस भी होती है, लेकिन फिर भी लोग उन्हें गंभीरता से लेते हैं क्योंकि उनकी कई बातें सच साबित हो चुकी हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.