अरुण जेटली के अंतिम संस्कार पर निगमबोध घाट से केंद्रीय मंत्री सुप्रियो समेत 11 लोगों के मोबाइल चोरी

Published : Aug 26, 2019, 01:50 PM ISTUpdated : Aug 26, 2019, 04:09 PM IST
अरुण जेटली के अंतिम संस्कार पर निगमबोध घाट से  केंद्रीय मंत्री सुप्रियो समेत 11 लोगों के मोबाइल चोरी

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अरुण जेटली का 25 अगस्त को दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार हुआ था। 

नई दिल्ली.  पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अरुण जेटली का 25 अगस्त को दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार हुआ था। इसी दौरान निगमबोध घाट पर 10 से ज्यादा लोगों के मोबाइल चोरी हुए हैं। 

पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने सोमवार को ट्विटर के जरिए दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे भी उन 11 लोगों में शामिल हैं, जिनका मोबाइल निगमबोध घाट से गायब हुआ।


बाबुल सुप्रियो का मोबाइल भी हुआ चोरी
उन्होंने एक के बाद एक कर कई ट्वीट किए। उन्होंने बताया कि आसनसोल से सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का भी मोबाइल चोरी हो गया। तिजारावाला ने ट्वीट में कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इनमें उन्होंने गूगल से फोन ट्रेक कर जगह भी बताई। 

24 अगस्त हो अरुण जेटली का निधन हो गया था
अरुण जेटली ने 24 अगस्त को एम्स में अंतिम सांस ली थी। वे 66 साल के थे। 9 अगस्त को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। जेटली सॉफ्ट टिश्यू कैंसर से पीड़ित थे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?
Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा