जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बाबुल सुप्रियो की कुछ नाराजगी हुई दूर, बने रहेंगे सांसद लेकिन छोड़ेंगे बंगला

Published : Aug 02, 2021, 10:35 PM ISTUpdated : Aug 02, 2021, 10:42 PM IST
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बाबुल सुप्रियो की कुछ नाराजगी हुई दूर, बने रहेंगे सांसद लेकिन छोड़ेंगे बंगला

सार

पश्चिम बंगाल के आसनसोन से बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को फेसबुक पोस्ट के जरिए ऐलान किया था कि वह राजनीति से संन्यास ले रहे हैं और सांसद पद से भी त्याग पत्र दे देंगे.

नई दिल्ली। भाजपा (BJP) से नाराज होकर राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा करने वाले सांसद बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात के बाद थोड़ा मन बदला दिया है। हालांकि, वह अपनी कुछ फैसलों पर अडिग हैं। बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि राजनीति से संन्यास का फैसला उन्होंने नहीं बदला है, लेकिन सांसद के पद पर बने रहेंगे। 

बाबुल सुप्रियो ने किया था राजनीति से सन्यास का ऐलान

पश्चिम बंगाल के आसनसोन से बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को फेसबुक पोस्ट के जरिए ऐलान किया था कि वह राजनीति से संन्यास ले रहे हैं और सांसद पद से भी त्याग पत्र दे देंगे। उन्होंने अगले दिन यह भी कहा था कि इस्तीफा देने के लिए उन्होंने लोकसभा स्पीकर से वक्त मांगा है।

जेपी नड्डा से बाबुल ने की है मुलाकात

नाराज चल रहे सांसद बाबुल सुप्रियो ने आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि वह सांसद पद पर बने रहेंगे लेकिन राजनीति से दूर रहेंगे। कहा कि सांसद का पद संवैधानिक है और राजनीति से दूर रहकर भी इस जिम्मेदारी को निभाया जा सकता है। इसलिए वह सांसद बने रहेंगे। 

सरकारी बंगला छोड़ेंगे, नहीं करेंगे सुरक्षा

बाबुल ने कहा कि वह सांसद का पद तो नहीं छोड़ेंगे, लेकिन दिल्ली में मिला सरकारी बंगला खाली कर देंगे और सुरक्षा भी नहीं लेंगे। बाबुल सुप्रियो ने एक बार फिर कहा कि वह किसी और पार्टी में नहीं जाएंगे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Mamata Banerjee No More CM: ममता बनर्जी की पावर खत्म, राज्यपाल ने छीनी सत्ता! अब आगे क्या?
Tamil Nadu: थलापति विजय को रोकने साथ आएंगे दो धुर-विरोधी? DMK-AIADMK के बीच 'सीक्रेट डील' की चर्चा