TMC के पार्टी ऑफिस के खुलने पर मचा हड़कंप, जॉब कार्ड देख हक्के-बक्के रह गए लोग

पश्चिम बंगाल के हुगली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक टीएमसी कार्यालय से जॉब कार्ड, राशन कार्ड और कई सामान मिलने का दावा किया। उनका आरोप है कि सरकारी योजनाओं और गरीबों के राशन में घोटाला कर पैसा बड़े लोगों तक पहुंचाया जा रहा था।

Share this Video

हुगली में बीजेपी कार्यकर्ता के द्वारा हैरान करने वाला दावा किया गया। उन्होंने कहा कि एक टीएमसी कार्यालय में जब हम लोगों के द्वारा खोला गया तो हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। पार्टी के कार्यालय के अंदर जॉब कार्ड, राशन कॉर्ड और तमाम चीजें थी। सफेद थान,कई प्लास्टिक बाल्टी, डिजिटल कार्ड और अन्य चीजें मौजूद हैं। उनका दावा है कि सरकारी योजनाओं का पैसा बड़े लोगों के खाते में जा रहा था। इन तमाम दस्तावेजों को उसकी पुष्टि बताया जा रहा है। गरीब लोगों का राशन भी इनके द्वारा चुराया गया। बीजेपी कार्यकर्ता ने कहा कि जो लोग भी इस काम में थे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video