
Congress Rally Delhi: कांग्रेस ने 10 दिन के लिए बुक किया रामलीला मैदान, पुलिस ने रखी कड़ी शर्तें...
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की प्रस्तावित रैली को दिल्ली पुलिस ने NOC दे दी है। सेंट्रल दिल्ली के DCP रोहित राजबीर के मुताबिक, कांग्रेस ने 1 नवंबर को रैली आयोजित करने के लिए अनुमति मांगी थी। इसके लिए पार्टी ने 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मैदान की उपलब्धता की जानकारी ली थी। अब इस अवधि के लिए रामलीला मैदान बुक रहेगा, जबकि रैली 1 नवंबर को प्रस्तावित है। DCP ने बताया कि मैदान में आमतौर पर 35 से 40 हजार लोगों की क्षमता के हिसाब से अनुमति दी जाती है। रैली की तैयारियों में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था भी शामिल होगी।