
Rekha Arya News: पति-सौतेला बेटा और ऑडियो, मंत्री रेखा आर्य ने हॉस्पिटल से जारी किया वीडियो
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पिछले 36 घंटों से अपने निजी जीवन से जुड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं। देहरादून में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने वायरल ऑडियो को 100 फीसदी सही बताते हुए AI से बनाए जाने के दावे को खारिज किया। रेखा आर्य ने कहा कि वह अपनी शिकायत वापस नहीं लेंगी और उन्हें उत्तराखंड पुलिस की जांच पर भरोसा है। ₹210 करोड़ के कथित साम्राज्य से जुड़े आरोपों पर भी उन्होंने जवाब दिया। पहली शादी की जानकारी, परिवार से जुड़े सवालों और गिरधारी लाल साहू को लेकर पूछे गए सवालों पर मंत्री ने क्या कहा? देखिए यह पूरी बातचीत।