
Abhijeet Dipke Detention: अभिजीत दीपके का पता नहीं, थाने-थाने ढूंढ़ रहे CJP कार्यकर्ता
दिल्ली में 16 अक्टूबर को CJP नेता अभिजीत दीपके की हिरासत को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। CJP के नेशनल ऑर्गनाइजेशन इंचार्ज अजिंक्य शिंदे समेत प्रतिनिधिमंडल पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचा। संगठन का दावा है कि अभिजीत को हिरासत में लिए जाने के आठ घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी उनके ठिकाने और हिरासत की वजह की जानकारी नहीं दी गई। CJP ने यह भी कहा कि वकीलों और परिवार को उनसे संपर्क करने की अनुमति नहीं मिली है। संगठन ने जल्द रिहाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर दिल्ली पुलिस के सामने मामला आगे उठाया जाएगा।