बहरामपुर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, क्रिकेटर युसूफ पठान ने लगाया विनिंग शॉट, कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी को हराया

BAHARAMPUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में वेस्ट बंगाल की बहरामपुर सीट से AITC के उम्मीदवार क्रिकेटर यूसुफ पठान ने कांग्रेस और भाजपा दोनों की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए बेहतरीन जीत दर्ज की है। 

 

Manish Meharele | Published : May 31, 2024 10:42 AM IST / Updated: Jun 04 2024, 04:56 PM IST

BAHARAMPUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में वेस्ट बंगाल की बहरामपुर सीट से AITC के उम्मीदवार क्रिकेटर यूसुफ पठान ने कांग्रेस और भाजपा दोनों की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए बेहतरीन जीत दर्ज की है। यहां से युसूफ पठान को कुल 423451 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी को 359367 और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार निर्मल कुमारा साहा को 323685 मिले हैं। गौरतलब बात है कि कांग्रेस के उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। युसूफ पठान के सामने यहां कोई नहीं टिक पाया और उन्होंने 67685 मतों के बेहतरीन आंकड़े से ये चुनाव जीता है।

बहरामपुर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े…
- 2009 से 2019 तक, तीनों चुनाव कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने जीता
- 2019 में अधीर रंजन चौधरी के पास कुल प्रॉपर्टी 10 करोड़ रु. थी
- 10वीं पास अधीर रंजन चौधरी के ऊपर 2019 में कुल 7 केस दर्ज थे
- अधीर रंजन चौधरी ने 2014 में अपनी कुल संपत्ति 8 करोड़ रु. प्रॉपर्टी बताई थी
- 2014 के चुनाव में अधीर रंजन चौधरी के ऊपर कुल 16 केस दर्ज था
- 2009 के इलेक्शन में अधीर रंजन के पास 2 करोड़ की दौलती थी

Latest Videos

नोटः बहरामपुर संसदीय चुनाव 2019 में 1638378 मतदाता थे, जबकि 2014 में मतदाता की संख्या 1453783 थी। कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर की जनता ने 2019 में जीत का आर्शीवाद दिया था। 591106 वोट पाकर चौधरी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अपूर्बा सरकार (डेविड) कुल को हराया था। डेविड को 510410 वोट मिला था। हार का अंतर 80696 वोट था। वहीं, बहरामपुर की जनता ने 2014 में कांग्रेस का साथ दिया। अधीर रंजन चौधरी 583549 वोट पाकर सांसद बने। उन्होंने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार इंद्रनील सेन को हराया था। उन्हें 226982 वोट मिला था।


पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया