बालाकोट में एयरस्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने वाले इन 5 जांबाज पायलटों को वीरता पुरस्कार

Published : Aug 14, 2019, 01:27 PM ISTUpdated : Aug 14, 2019, 01:55 PM IST
बालाकोट में एयरस्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने वाले इन 5 जांबाज पायलटों को वीरता पुरस्कार

सार

14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। इसके जवाब में भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। इसमें वायुसेना ने न केवल जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था, बल्कि करीब 300 आतंकी भी ढेर कर दिए थे। 

नई दिल्ली. 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। इसके जवाब में भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। इसमें वायुसेना ने न केवल जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था, बल्कि करीब 300 आतंकी भी ढेर कर दिए थे। भारत ने लड़ाकू विमान मिराज 2000 से इस हमले को अंजाम दिया था। 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बालाकोट में एयरस्ट्राइक करने वाले 5 पायलटों को वायुसेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वायुसेना के विंग कमांडर अमित रंजन, स्क्वॉड्रन लीडर्स राहुल बोसाया, पंकज भुजडे, बीकेएन रेड्डी और शशांक सिंह ने मिराज 2000 से बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हमला किया था।

अभिनंदन वर्तमान वीर चक्र से सम्मानित
इसके अलावा बालाकोट के बाद भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ-16 को गिराने वाले अभिनंदन वर्तमान को वीर चक्र और स्क्वॉड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल को युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। अभिनंदन ने मिग-21 बाइसन के जरिए पाकिस्तानी विमान को मार गिराया था। तकनीकी के मामले में एफ-16 भारत के मिग-21 से काफी आधुनिक है। हालांकि, हमले के बाद अभिनंदन का विमान पाकिस्तान में क्रेश हो गया था। जहां उन्हें पाक सेना ने गिरफ्त में ले लिया गया था। लेकिन भारत के दबाव के आगे पाकिस्तान को 2 दिन के भीतर ही अभिनंदन को लौटाना पड़ा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Crude Oil $100 पार: भारत में क्या बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीज़ल के दाम? जानिए 15 बड़े शहरों में 10 मार्च का रेट
India Gas Supply Big Update: कमर्शियल LPG खत्म, रेस्टोरेंट मालिकों ने दी 48 घंटे की चेतावनी