बांदा लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, बीजेपी के आरके पटेल सपा कैंडिडेट से 63599 वोटों से हारे

Published : Jun 04, 2024, 02:50 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 10:43 PM IST
BANDA-Lok-Sabha-Election-2024-Result

सार

BANDA Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की बांदा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी आर. के. सिंह पटेल (R. K. Singh Patel) हार गए है। यहां से सपा की कृष्णा देवी सिंह पटेल (Krishna Devi Shivshanker Patel) ने जीत दर्ज की है।

BANDA Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की बांदा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी आर. के. सिंह पटेल (R. K. Singh Patel) हार गए है। यहां से सपा की कृष्णा देवी सिंह पटेल (Krishna Devi Shivshanker Patel) ने जीत दर्ज की है। कृष्णा देवी ने आरके पटेल को 63599 वोटोंं से हराया। कृष्णा देवी को 406567 वोट, बीजेपी के आरके पटेल को 335357 एवं बसपा के मयंक द्विवेदी (Mayank Dwivedi) को 245745 वोट मिले। 

बांदा लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- सपा ने बांदा लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट शिवशंकर सिंह पटेल को दिया है।

- बीजेपी-सपा ने 2004 से 2019 तक 2-2 बार बांदा लोकसभा चुनाव जीता

- 2019 में BJP प्रत्याशी आर. के. सिंह पटेल थे विनर, 5 करोड़ की प्रॉपर्टी

- बांदा चुनाव 2014 में बीजेपी के भैरो प्रसाद मिश्र को जीत का आर्शीवाद

- 2014 में भैरो मिश्र के पास 5 करोड़ की प्रॉपर्टी थी, 2 केस भी

- 2009 में यह सीट समाजवादी पार्टी के नेता आर के सिंह पटेल के नाम थी

- आर. के. सिंह के पास 2009 में 3 करोड़ की प्रॉपर्टी थी, 1 केस था

- 2004 का चुनाव समा प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्त के हक में था

- श्यामाचरण ने 2004 के चुनाव में कुल दौलत 11 करोड़ दिखाई थी

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान बांदा सीट पर 1702024 मतदाता थे, जबकि 2014 में मतदाता की संख्या कुल 1601855 थी। बीजेपी प्रत्याशी आर. के. सिंह पटेल को बांदा की जनता ने 2019 में 477926 वोट देकर सांसद बनाया था। आर. के. सिंह ने सपा उम्मीदवार श्यामा चरण गुप्ता को हराया था। उन्हें 418988 वोट मिला था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में बांदा सीट पर बीजेपी ने कमल खिलाया था। भैरों प्रसाद मिश्रा को 342066 वोट, जबकि बसपा प्रत्याशी आर. के. सिंह पटेल को 226278 वोट मिला था।

 

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bihar Big Breaking: राज्यसभा जाने की बात को नीतीश कुमार ने खुद किया कन्फर्म
UNESCO World Heritage City: भारत से सिर्फ 5 घंटे दूर ‘धरती का स्वर्ग’! आखिर क्यों ट्रैवलर्स हो रहे दीवाने?