जबलपुर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024: 8वीं बार खिला कमल, भाजपा के आशीष दुबे जीते

Published : Jun 04, 2024, 02:50 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 06:36 PM IST
JABALPUR Lok Sabha Election Result

सार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने जबलपुर सीट पर आशीष दुबे (Ashish Dubey) को टिकट दिया था, जबकि कांग्रेस ने यहां से एडवोकेट दिनेश यादव (Avdocate Dinesh Yadav) को प्रत्याशी बनाया था।

JABALPUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश की जबलपुर संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी के आशीष दुबे (Ashish Dubey) जीत गए हैं। भाजपा 7 बार से लगातार यह सीट अपने नाम करती आ रही है। आशीष दुबे बीजेपी के लिए नया चेहरा हैं। इससे पहले 4 बार भाजपा नेता राकेश सिंह यहाँ से लगातार सांसद रहे। खैर बात आशीष सिंह की करें तो उन्हें इस चुनाव में 790133 वोट मिले और उनकी जीत का मार्जिन 486674 वोट रहा। कांग्रेस ने इस संसदीय सीट से एडवोकेट दिनेश यादव (Avdocate Dinesh Yadav) को प्रत्याशी बनाया था, जिन्हें 303459 वोट मिले।

जबलपुर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े..

- 1996 से 2019 तक, लगातार 7 बार से जबलपुर सीट जीतती आ रही भाजपा

- 2004-2019 तक, 4 बार जबलपुर ने BJP के राकेश सिंह को दिया आर्शीवाद

- राकेश सिंह ने 2019 के चुनाव में 4 करोड़ की संपत्ती बताई थी, 1 केस था

- 2014 में जबलपुर ने बीजेपी के राकेश सिंह को तीसरी बार सांसद बनाया

- राकेश सिंह के पास जबलपुर लोकसभा इलेक्शन 2014 में प्रॉपर्टी 2 करोड़ थी

- जबलपुर के वोटर ने 2009 में खिलाया कमल, दूसरी बार विनर बने राकेश सिंह

- 2009 में राकेश सिंह की चल-अचल संपत्ती 92 लाख, जबकि कर्ज 10 हजार था

- भाजपा के राकेश सिंह को 2004 में पहली बार जबलपुर ने बनाया सांसद

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान जबलपुर सीट पर 1819893 मतदाता, जबकि 2014 में यह संख्या 1711621 थी। बीजेपी ने 2019 का चुनाव जीता था। राकेश सिंह को जबलपुर की जनता ने 826454 वोट देकर अपना सांसद चुना था। कांग्रेस उम्मीदवार पंडित विवेक कृष्ण तन्खा को 371710 वोट मिला था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में जबलपुर की सीट बीजेपी के नाम थी। राकेश सिंह को 564609 वोट, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार विवेक कृष्ण तन्खा को 355970 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

Recommended Stories

इंडिगो संकट का 5वां दिन: चेन्नई–हैदराबाद में 200+ फ्लाइट्स कैंसिल-आखिर एयरलाइन में चल क्या रहा है?
गोवा नाइटक्लब आग: मैनेजर गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ वारंट जारी-क्या नियमों की अनदेखी थी?