10 छात्र आंदोलनः बांग्लादेश से US तक...स्टूडेंट्स के गुस्से के आगे कांप गई सरकार

कोलकाता में डॉक्टर की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। छात्रों के सड़क पर उतरने से CM ममता बनर्जी बौखला गईं हैं। यह पहली बार नहीं है जब छात्रों से सत्ता कांपी है। आइए ऐसे 10 बड़े छात्र विरोध के बारे में जानते हैं, जिसने इतिहास रचा।

Vivek Kumar | Published : Aug 28, 2024 2:14 PM IST / Updated: Aug 29 2024, 09:30 AM IST

110
1. 2024 बांग्लादेश छात्र आंदोलन

पिछले दिनों बांग्लादेश में उग्र छात्र आंदोलन हुए। इसके चलते शेख हसीना को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा। उन्हें जान बचाने के लिए देश छोड़कर भागना पड़ा।

210
2. 1970 अमेरिका में छात्र हड़ताल

वियतनाम युद्ध और केंट स्टेट गोलीबारी के खिलाफ 1970 में छात्रों ने हड़ताल किया था। इसके चलते सरकार को वियतनाम से अमेरिकी सैनिकों को बुलाना पड़ा।

310
3. 2012 क्यूबेक छात्र हड़ताल

क्यूबेक में 2012 में छात्रों ने ट्यूशन फीस वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इसके चलते फीस बढ़ाने का फैसला वापस लेना पड़ा। शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।

410
4. 2018-2019 अमेरिकी छात्र जलवायु हड़ताल

2018-2019 अमेरिका में छात्रों ने जलवायु परिवर्तन को लेकर बड़ा आंदोलन किया था। छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने क्लाइमेट चेंज को लेकर जागरूकता बढ़ाई। इसने सरकार की जलवायु नीति को प्रभावित किया।

510
5. 1986 दक्षिण अफ्रीकी छात्र विद्रोह

दक्षिण अफ्रीका में 1986 में रंगभेद के खिलाफ छात्रों ने विद्रोह कर दिया था। इससे रंगभेद खत्म करने के लिए सरकार ने कदम उठाए। नेल्सन मंडेला की रिहाई हुई।

610
6. 2006 फ्रांसीसी छात्र विरोध प्रदर्शन

श्रम सुधारों के खिलाफ फ्रांस के छात्रों ने 2006 में उग्र विरोध प्रदर्शन किया था। इसके चलते सरकार को विवादित श्रम कानून वापस लेना पड़ा। प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया।

710
8. 1968 मैक्सिकन छात्र आंदोलन

सरकार द्वारा आम नागरिकों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के खिलाफ छात्र सड़क पर उतरे थे। इसके चलते सरकारी क्रूरता उजागर हुई। सरकार को अपने रवैये में सुधार करना पड़ा।

810
9. 2019 भारतीय छात्र विरोध प्रदर्शन

नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके चलते CAA लागू किए जाने को टाला गया।

910
10. 1976-1977 सोवेटो विद्रोह

सोवेटो में 1976-1977 के दौरान छात्रों ने स्कूल-कॉलेज में रंगभेद के खिलाफ विरोध किया था। सरकार को सुधार करना पड़ा।

1010
7. 2014 हांगकांग छात्र विरोध प्रदर्शन

लोकतांत्रिक सुधारों की मांग को लेकर 2014 में हांगकांग में छात्रों ने आंदोलन किया था। इसके चलते सरकार की ओर से कुछ रियायतें मिलीं। बाद में एक व्यापक लोकतंत्र समर्थक आंदोलन शुरू हुआ।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos