बारदोवाली उपचुनाव रिजल्ट : त्रिपुरा CM माणिक साहा जीते, कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को 6,104 वोट से दी शिकस्त

त्रिपुरा की टाउन बोरदोवाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से बीजेपी में आए 69 साल के मुख्यमंत्री माणिक साहा चुनाव जीत गए हैं। उनका मुकाबला पांच उम्मीदवारों से था, जिन्हें हराते हुए उन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज की है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 26, 2022 4:31 AM IST / Updated: Jun 27 2022, 10:36 AM IST

Bardowali Bypoll Result 2022: त्रिपुरा की बारदोवाली सीट से चुनाव लड़ रहे सीएम डॉ. माणिक साहा चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को 6,104 वोट से हराया। माणिक साहा को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उपचुनाव में जीत हासिल करना बेहद जरूरी था। बता दें कि त्रिपुरा में बीजेपी के तीन विधायकों के इस्तीफे और सीपीएम विधायक रामेंद्र चंद्र देवनाथ के निधन के बाद यहां की 4 सीटों पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। त्रिपुरा की बारदोवली विधानसभा सीट पर 23 जून को मतदान हुआ था। 

इसलिए खाली हुई थी सीट : 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव जीते आशीष साहा कांग्रेस में शामिल हो गए थे, जिसके बाद टाउन बारदोवाली सीट खाली थी। यही वजह है कि यहां उपचुनाव कराना पड़ा। 

इनके बीच कड़ा मुकाबला : 
टाउन बोरदोवाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से बीजेपी में आए 69 साल के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अपनी किस्मत आजामई। उनका मुकाबला पांच उम्मीदवारों से था। इनमें कांग्रेस के आशीष कुमार साहा, AIFB के रघुनाथ सरकार, IND के रामकृष्ण देबनाथ, AITC की संहिता भट्टाचार्य और SUCI (C) की शिबानी भौमिक शामिल थे। 

मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर :  
टाउन बोरदोवाली सीट पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर थी। उनके लिए यह उपचुनाव जीतना बहुत जरूरी हो गया था। दरअसल, बिप्लब देब के अचानक इस्तीफा देने के बाद माणिक साहा ने शपथ ली थी। ऐसे में संवैधानिक बाध्यता के चलते माणिक साहा को 6 महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना जरूरी था। 

ये भी देखें : 
रामपुर उपचुनाव रिजल्ट: आजम खान के दो करीबियों के बीच कांटे का मुकाबला

लोकसभा उपचुनाव: बना नया रिकॉर्ड, आजादी के बाद पहली बार रामपुर में हुआ सबसे कम मतदान

Share this article
click me!