राम मंदिर के लिए तमिलनाडु से भेजी गईं 42 घंटियां, एक का वजन है 2 टन, देखें कैसे लोगों ने की पूजा

Published : Dec 24, 2023, 02:56 PM ISTUpdated : Dec 24, 2023, 03:00 PM IST
Ram Mandir Bells

सार

अयोध्या के राम मंदिर के लिए तमिलनाडु से 42 घंटियों को भेजा गया। ये घंटियां 2-2.5 टन वजनी हैं। लोगों ने घंटियों की पूजा की। 

चेन्नई। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) का उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रहीं है। मंदिर निर्माण के पहले चरण को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

इस बीच रविवार को तमिलनाडु से राम मंदिर के लिए 42 घंटियां भेजी गईं। ट्रक पर रखी गई बड़ी घंटियों का वजन 2 से 2.5 टन है। इसके साथ ही पूजा के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बहुत सी छोटी घंटियों को भी भेजा गया।

 

 

लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे
राम मंदिर के लिए घंटियों को भेजे जाने से पहले उनकी पूजा की गई। पंडितों ने पूरे विधि-विधान से घंटियों की पूजा की और माला पहनाया। इस दौरान आम लोगों ने भी पूजा की। लोग इस बात से उत्साहित दिखें कि तमिलनाडु में बनी घंटियों को राम मंदिर में लगाया जाएगा। इस दौरान लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह: जानें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त, कितने बजे शुरू होगी पूजा

यह भी पढ़ें- 30 दिसंबर को अयोध्या में रोड शो और रैली करेंगे पीएम मोदी, स्वागत के लिए की जा रही तैयारी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान