इनकम टैक्स अधिकारियों का बड़ा दावा: BBC ने टैक्स पेमेंट में की है अनियमितताएं

Published : Feb 17, 2023, 06:19 PM ISTUpdated : Feb 17, 2023, 09:51 PM IST
BBC Controversy

सार

पीएम नरेंद्र मोदी पर बनाए गए डॉक्यूमेंट्री के बाद इन दिनों बीबीसी विवादों में आया था। 

BBC Raid: भारत सरकार के इनकम टैक्स अधिकारियों ने बीबीसी ऑफिसों में रेड को लेकर बड़ा दावा किया है। आईटी अधिकारियों ने दावा किया है कि बीबीसी ने बड़े पैमाने पर टैक्स पेमेंट में अनियमितताएं की है। बीबीसी ऑफिसों में तीन दिनों तक चले सर्वे में अकाउंटिंग बुक में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां मिली है। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी पर बनाए गए डॉक्यूमेंट्री के बाद इन दिनों बीबीसी विवादों में आया था।

क्या कहा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने?

बीबीसी के मुंबई और दिल्ली ऑफिसों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने तीन दिनों तक सर्वे किया। टैक्स सर्वे करने वाले अधिकारियों ने कहा कि सर्वे से पता चला है कि बीबीसी के विभिन्न भाषाओं में सामग्री की पर्याप्त खपत के बाद भी विभिन्न ग्रुप्स द्वारा दिखाई गई आय व्यय भारत में संचालन के पैमाने के अनुरूप नहीं है। अकाउंट बुक में एंट्री से यह साफ है कि काफी पैमाने पर टैक्स पेमेंट में अनियमितताओं बरती गई हैं।

60 घंटे तक बीबीसी ऑफिस में आईटी सर्वे

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम्स ने बीते 14 फरवरी की सुबह बीबीसी के मुंबई और दिल्ली ऑफिसों पर रेड किया था। यह रेड तीन दिनों तक चली। बीबीसी ने बयान जारी कर कहा था कि वह इनकम टैक्स अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है। आगे भी सहयोग जारी रखेगा। BBC ने यह भी कहा कि अब उसकी प्रायोरिटी अपने कर्मचारियों का समर्थन करना था जिनमें से कई को आईटी पूछताछ के दौरान कार्यालयों में रात भर रहना पड़ा था। वो बिना किसी डर या पक्ष के रिपोर्ट करना जारी रखेगा।

India:the Modi question डॉक्यूमेंट्री के बाद विवादों में फंसा ग्रुप

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों को लेकर बीबीसी ने एक डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' बनाई है। कथित तौर पर इसे प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करने वाला प्रायोजित प्रचार बताया जा रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री के रिलीज होने के बाद भारत में बैन तो लगा दिया गया लेकिन बीबीसी की मुश्किलें भी इसी के साथ बढ़नी शुरू हो गई। इसके बाद आईटी रेड इसके भारत के दो ऑफिसों पर किया गया है। रेड में काफी अनियमितताएं मिलने की बात कही गई है। इनकम टैक्स अधिकारियों का कहना है कि बीबीसी ने जानबूझकर अपने मुनाफा का पैसा अवैध ढंग से डायवर्ट किया है। हालांकि, BBC पर अचानक हो रही इस कार्रवाई को विपक्ष ने प्रतिशोध की खातिर की जा रही कार्रवाई बताया। पढ़िए विपक्ष का पूरा बयान…

यह भी पढ़ें:

अमेरिकी इन्वेस्टर रे डेलियो का दावा- भारत कुछ वर्षों में दुनिया का सबसे अधिक ग्रोथ वाला देश होगा

कौसर जहां बनीं दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष, दूसरी बार कोई महिला चुनी गई हैं अध्यक्ष, सत्ता में आने के बाद पहली बार AAP का नियंत्रण खत्म

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके