बेंगलुरु में सूटकेस में मिला लड़की का शव, पुलिस को शक चलती ट्रेन से फेंका

Published : May 21, 2025, 05:04 PM ISTUpdated : May 21, 2025, 08:05 PM IST
Crime News

सार

बेंगलुरु में रेलवे ट्रैक के पास एक सूटकेस में 10 साल की लड़की का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शक है कि शव को चलती ट्रेन से फेंका गया होगा।

Bengaluru: दक्षिणी बेंगलुरु में रेलवे ट्रैक के पास एक सूटकेस में लड़की का शव मिला है। उसकी उम्र करीब 10 साल है। मृतका की पहचान की जा रही है। सूटकेस पुराने चंदपुरा रेलवे पुल के पास होसुर मेन रोड के करीब रेलवे ट्रैक के पास देखा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार शव को सूटकेस में रखकर ट्रेन में लाया गया फिर उसे चलती ट्रेन से ठिकाने लगाने के उद्देश्य से फेंक दिया गया।

सूर्यनगर थाने की पुलिस ने सूटकेस मिलने वाली जगह का प्राथमिक निरीक्षण किया है। बैयप्पनहल्ली रेलवे पुलिस जांच में शामिल है। बेंगलुरु ग्रामीण एसपी सीके बाबा ने कहा, "ऐसा लगता है कि सूटकेस चलती ट्रेन से फेंका गया था। आम तौर पर ऐसे मामले रेलवे पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। यह हमारे क्षेत्र से संबंधित है, इसलिए हम इसमें शामिल हैं। पीड़ित की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। क्योंकि कोई आईडी या सामान नहीं मिला है।"

मृतक लड़की की पहचान करने में जुटी पुलिस

पुलिस लड़की की पहचान करने में जुटी है। पता लगाया जा रहा है कि सूटकेस कौन लेकर ट्रेन में सवार हुआ और उसे फेंक दिया। इसी तरह की एक घटना 12 मई 2024 को हुई थी। कर्नाटक के रामनगर में रेलवे पटरियों के पास एक 14 साल की आदिवासी लड़की का शव मिला था। वह बहरी और गूंगी थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

India’s First Bullet Train: अब जापान पर निर्भर नहीं भारत! अपनी पहली बुलेट ट्रेन बना रहा देश
Heatwave Horror: UP का बांदा 47.4°C के साथ देश का सबसे गर्म जिला, 10 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट