Bengaluru Murder: पीजी में बिहार की युवती की बेरहमी से हत्या

Published : Jul 24, 2024, 02:46 PM ISTUpdated : Jul 24, 2024, 03:52 PM IST
Murder

सार

बेंगलुरु में बिहार की एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवती कोरमंगला पीजी में रहती थी। पुलिस  मामले की जांच कर रही है। 

नेशनल न्यूज। कोरमंगला के वीआर लेआउट पीजी में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। यहां बिहार की 24 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोरमंगला के वीआर लेआउट पीजी में एक चौंकाने वाला क्राइम सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिहार की 24 वर्षीय महिला कृति कुमारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना रात 11:10 से 11:30 बजे के बीच हुई इस घटना से स्थानीय निवासियों में आक्रोश है।

चाकू लेकर पीजी में घुसा युवक
24 साल  की युवती कृति कुमारी बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करती थी। कोरमंगला के वीआर लेआउट पीजी में कृति रहा करती थी। इस दौरान बुधवार को एक युवक पीजी मेें धारदार हथियार लेकर घुसता है। वह पीजी में सीधे महिला के कमरे में चला गया औऱ चाकू से महिला पर वार करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। कुछ देर बाद जब लोग रूम में गए तो पीजी में वह मृत पाई गई।  

पढ़ें Iphone-दोस्ती और नशे का इंजेक्शन, जयपुर के 19 वर्षीय लड़के की मर्डर मिस्ट्री

दक्षिण पूर्व डिवीजन की डीसीपी सारा फातिमा के साथ कोरमंगला पुलिस तुरंत जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारी अब आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज पर भरोसा कर रहे हैं। जांच में लगता है अपराधी वह व्यक्ति हो सकता है जिसे कृति जानती थी जो इस हीनियस क्राइम में शामिल हो सकता है। वह कृति का कोई खास परिचित भी हो सकता है।

घटना में पीजी मालिक की लापरवाही को संभावित कारण मानकर जांच की जा रही है। जांच में तेजी लाने के लिए पुलिस ने कोरमंगला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Delhi Airport Emergency: बाल-बाल बचे 150 यात्री! स्पाइसजेट फ्लाइट SG121 का इंजन फेल, क्या था कारण?
Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत