फिल्म टिकटों और ओटीटी सब्सक्रिप्शन पर लगेगा सेस, कर्नाटक विधानसभा में बिल पास

Published : Jul 24, 2024, 10:51 AM ISTUpdated : Jul 24, 2024, 11:50 AM IST
Parliament

सार

अब फिल्म टिकटों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सेस लगाने को लेकर कर्नाटक विधानसभा में बिल पास किया गया है। 

बेंगलुरु (कर्नाटक)। कर्नाटक विधानसभा ने मंगलवार को सिने और सांस्कृतिक कार्यकर्ता (कल्याण) विधेयक बिल 2024 को पारित कर दिया गया। इसका उद्देश्य मूवी टिकटों और ओटीटी प्लेटफॉर्म की मेंबरशिप पर 2 प्रतिशत का उपकर लगाना है। कर्नाटक विधानसभा में ये बिल सर्वसम्मति से पास किया गया है। इससे मूवी टिकटों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। 

श्रम मंत्री सोशल मीडिया पर अपलोड किया पोस्ट
कर्नाटक के श्रम मंत्री संतोष एस लाड ने मंगलवार को एक पोस्ट में कहा कि कर्नाटक सिनेमा और सांस्कृतिक श्रमिक कल्याण विधेयक विधानसभा में सभी सांसदों की सहमति से पास किया गया है। मंगलवार को ही यह विधेयक संसद में पेश किया गया था। इस दौरान सदन के कई सदस्यों ने बिल के बारे में सुझाव और निर्देश देकर इस विधेयक को बेहतर बताया। श्रम मंत्री ने एक्स पर इससे संबंधित पोस्ट भी अपलोड किया है।

पढ़ें BB OTT 3 Highlight: अरमान मलिक ने विशाल पांडे के साथ की यह घिनौनी हरकत

बिल पास होने पर सभी को दिया धन्यवाद
श्रम मंत्री संतोष लाड ने विधेयक के सर्व सम्मति से पास होने पर मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने बिल पर सभी सदस्यों के सहमति देने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "मैं मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधानसभा के अध्यक्ष, कैबिनेट सहयोगियों और सभी सदस्यों का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने कन्नड़ देवी के सेवकों को ऐसी अनूठी सेवा प्रदान करने के लिए सहमति दी।

बिल से बढ़ेंगी मूवी टिकटों की खरीद
इस बिल से मूवी टिकटों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन के लिए अतिरिक्त शुल्क भी जोड़ा जाएगा। इससे पहले 20 जुलाई को कर्नाटक सरकार ने फिल्म और सांस्कृतिक श्रमिकों का समर्थन करने के लिए सिनेमा टिकटों और ओवर-द-टॉप (ओटीटी) सदस्यता शुल्क पर एक से दो प्रतिशत तक का नया उपकर (सेस) प्रस्तावित किया था। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके